पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज लुधियाना में रैली में शिरक़त करने से पहले गिल रोड पर स्थित ऑटो एसोसिएशन के ऑफिस में जा पहुंचे और यहां पर उन्होंने चाय पीते पीते ऑटो मालिकों व चालकों की मुश्किलें जानते हुए उनके लिए कई तरह के ऐलान कर दिए। उन्होंने एलान करते कहा कि ऑटो चालकों पर जितने भी पुराने कोई जुर्माने है चाहे वह 20 हज़ार का है या 50 हजार का है वह केवल ₹1 की अदायगी के साथ माफ हो जाएंगे । उन्होंने यह भी कहा कि ऑटो चालकों को सड़कों पर पुलिस तंग ना करें इसके लिए एक विशेष तरह का सर्टिफिकेट उनकी ओर से जारी किया जाएगा और यह सर्टिफिकेट जिस भी ऑटो के ऊपर लगा रहेगा उसको कोई पुलिस वाला रोकेगा नहीं और कोई भी तंग नहीं करेगा। इसके साथ-साथ उन्होंने ऑटो चालकों को यह भी ताकीद करते कहा कि अनुशासन में रहकर अपना कार्य करें। उन्होंने कहा कि आटो चालकों को सड़कों पर किसी तरह की समस्या ना आए इसके लिए जिला प्रशासन एक यलो लाइन सड़क पर लगाएगी और ऑटो चालक उसी के अंदर अपना ऑटो खड़ा करें। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वह खुद ऑटो चलाते रहे हैं और ऑटो चालकों की मुश्किलों को समझते हैं कि किस तरह उनको सड़कों पर पुलिस वाले तंग करते हैं। चन्नी ने दावा करते कहा कि जब सरकार की ओर से ऑटो को सर्टिफिकेट जारी हो जाएगा तो उसके बाद किसी तरह की पासिंग वह लाइसेंस की जरूरत नहीं रहेगी यही सर्टिफिकेट हर जरूरत के लिए वैलिड रहेगा
Cm Charanjeet Singh Channi Announced For Auto Owners