शुक्रवार को imrovement trust में उस समय स्थिति अजीबोगरीब पैदा हो गई जब कांग्रेस के ही पार्षद और ट्रस्ट चेयरमैन रमन बालासुब्रह्मण्यम के बीच गाली गलौज हो गया। इस दौरान उक्त पार्षद ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। बताया जाता है कि इस दौरान हाथापाई तक की नौबत बन गई थी और इस मौके पर बैठे ट्रस्टीयों ने पूरे माहौल को शांत करवा उक्त पार्षद को वापस भेजा। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक शुक्रवार को ट्रस्ट मे ई ऑक्शन थी और चेयरमैन कुछ ट्रस्टी के साथ अपने कमरे में बैठे हुए थे। इसी बीच कांग्रेस के पार्षद बलजिंदर सिंह बंटी किसी काम को लेकर चेयरमैन की कमरे में आ गए। इस दौरान उसने चेयरमैन रमन बालासुब्रह्मण्यम से कहा कि उसे मंत्री जी की ओर से कोई काम करने को कहा गया है। इस पर चेयरमैन ने कहा कि वह यह काम नहीं करेंगे वह जाकर मंत्री को कह दे। चेयरमैन के यह शब्द बोलने की देरी थी कि इसके बाद पार्षद ने जमकर रमण बालासुब्रह्मण्यम को खरी-खोटी सुनाई। जिसके बाद दोनों में जमकर बहस बाजी हुई और मामला गाली गलौज पर पहुंच गया । जानकारी मुताबिक बंटी किसी फ्लैट के पैसे जमा करवाने को आया था। जिसके करीब 12 से 13 लाख रुपया ट्रस्ट में जमा करवाना रहता था, लेकिन चेयरमैन का कहना था कि यह फ्लैट कैंसिल है और वह पैसे जमा नहीं करवा सकता। इस विवाद को लेकर दोनों में जमकर तू तू मैं मैं हुई।
When There Was A Tussle Between The Congress Councilor Improvement Trust Chairman