September 17, 2026 19:31:10
रिटायरमेंट से एक दिन पहले महिला से छेड़छाड़ के आरोपों में फंसा एसएमओ रैंक का डॉक्टर

रिटायरमेंट से एक दिन पहले महिला से छेड़छाड़ के आरोपों में फंसा एसएमओ रैंक का डॉक्टर

Nov30,2021 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना के सरकारी हॉस्पिटल में एसएमओ स्तर का डॉक्टर अपनी रिटायरमेंट से ठीक 1 दिन पहले महिला( नर्स ) से छेड़छाड़ के आरोपों के घेरे में आ फंसा है। आज 30 नवंबर को ही इस डॉक्टर की हेल्थ डिपार्टमेंट से रिटायरमेंट थी और उससे 1 दिन पहले ही उक्त डॉक्टर पर लगे आरोप ने उसे नए विवादों में फंसा दिया है । पीड़ित महिला की शिकायत पर अभी पुलिस की ओर से f.i.r. तो दर्ज नहीं हुई है, लेकिन अंदरूनी जांच जरूर शुरू हो गई है। यह जांच लुधियाना के सिविल सर्जन की ओर से की जा रही है और जांच अधिकारी की ओर से आज उक्त आरोपी डॉक्टर को इसी मामले की इंक्वायरी में तलब किया गया था, हालांकि आज की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। शिकायत करने वाली 27 वर्षीया नर्स किसी सरकारी हॉस्पिटल से नहीं बल्कि एक प्राइवेट हॉस्पिटल में तैनात है और एक मंदिर में लगे कोरोना वैक्सीनेशन कैंप के दौरान आरोपी डॉक्टर और शिकायतकर्ता नर्स की मुलाकात हुई थी। बीती 22 नवंबर को सेहत विभाग के दिशा निर्देशों पर यह कैंप न्यू मॉडल टाउन स्थित एक मंदिर में लगा था और किसी कैंप के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल से भी स्टाफ बुलाया गया था । इन्हीं आदेशों के तहत यह महिला भी एक प्राइवेट हॉस्पिटल से इस वैक्सीनेशन कैंप में ड्यूटी देने को पहुंची थी जहां पर पूरे कैंप की निगरानी इसी आरोपी एसएमओ स्तर के डॉक्टर की थी। महिला की शिकायत मुताबिक उक्त डॉक्टर ने उसे एक कमरे में बुलाया और उससे गंदी बातें करनी शुरू कर दी गई। इसके बाद डॉक्टर ने उसे बहुत से पैसे उसके पास होने का लालच देते हुए उसे अपने साथ एक फ्लैट में चलने की ऑफर भी दी गई। डॉक्टर का कहना था कि उसके साथ पहले भी कई लड़कियां पैसे के लिए उसके पास आती रहती हैं। पीड़िता के बयान मुताबिक यह बातें सुनने के बाद वे चुपचाप कमरे से बाहर आ गई और उसने पूरी बात अपने एक साथी महिला को बताई। जिस पर उसने मुझे किसी उच्च अधिकारी के पास उक्त डॉक्टर की शिकायत करने की बात कही। इसके बाद उसने ये सारी बात हॉस्पिटल के सुपरवाइजर से भी की और इसके बाद उसकी ओर से यह शिकायत सिविल सर्जन को दी गई जिस पर जांच आरंभ हो चुकी है । बड़ी बात है कि यह डॉक्टर लुधियाना के लोधी क्लब में भी एक पदाधिकारी के पद पर रह चुका है और लंबे समय तक लुधियाना के सिविल हॉस्पिटल में भी डॉक्टर रहा है और मौजूदा समय में ईएसआई हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहा है।

A Day Before Retirement Smo Rank Doctor Trapped In Allegations Of Molesting Woman



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं