September 17, 2026 21:01:30
विधायक बैंस रैप केस- अदालत में बोली पुलिस, घर छापामारी में कोई नहीं मिला आरोपी, एडवोकेट ढांडा बोले प

विधायक बैंस रैप केस- अदालत में बोली पुलिस, घर छापामारी में कोई नहीं मिला आरोपी, एडवोकेट ढांडा बोले पुलिस के संरक्षण में बैंस कर रहा रैलियां

कोर्ट ने दूसरी बार जारी किया 10 दिसंबर तक का गिरफ्तारी वारंट।

Dec2,2021 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरसिमरनजीत कौर की अदालत ने एक बार फिर से लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख एवं आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और अन्य आरोपियों के खिलाफ 10 दिसंबर तक गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने पिछली सुनवाई पर भी गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे लेकिन उसके बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कोर्ट के आदेशों पर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर विधायक बैंस, कमलजीत सिंह, बलजिंदर कौर, जसबीर कौर उर्फ भाभी, सुखचैन सिंह, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा और गोगी शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता महिला की ओर से एडवोकेट हरीश राय ढांडा ने बुधवार को अदालत में पेश होकर जिला पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए । उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद विधायक लुधियाना में पुलिस के संरक्षण में राजनीतिक रैलियां कर रहा है। इससे पहले पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में अदालत को बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने जब भी पुलिस उनके घर गई तो वह नहीं मिले। इस कारण किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि लुधियाना पुलिस ने पिछली 10 नवंबर को विधायक सिमरजीत बैंस व अन्य छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज में आरोप पत्र दाखिल किया था। इस पर अदालत में 18 नवंबर को सुनवाई के लिए विधायक व अन्य को जमानती वारंट जारी किए गए। इसके बावजूद एक भी आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे लेकिन इस पर भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश नहीं कर पाई। अब दूसरी बार अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

Mla Bains Rape Case Court Hearing



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं