यशपाल शर्मा, लुधियाना लुधियाना में लोधी क्लब के बाद अब शहर के रसूखदारों के क्लब सतलुज क्लब में भी फिंडोक क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज करने जा रहा है। आप यूं कहिए कि हल्की हल्की ठंड के बीच क्लब मैंबर्स इस चैंपियनशिप का लुत्फ ले सकेंगे। इसकी घोषणा आज सतलुज क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता दौरान क्लब के महासचिव संजीव ढांडा ने क्लब सदस्यों की बीच की। इस दौरान आठ टीमों के कप्तान भी शामिल हुए और उनकी मौजूदगी में ही पूल वाइस टीमों का ड्रा निकाला गया। इसके माध्यम से आठ टीमों की ओर से 12 लीग मैच, 2 सेमीफाइनल मैच और एक फिनाले मैच होगा। यह मैच 16 से 19 तक क्लब एरिया में दोपहर एक बजे से देर शाम तक खेले जाएंगे। जिसमें फाइनल को छोड़ सभी मैच 10 ओवर के होंगे, जबकि फाइनल मैच 12 ओवर का रहेगा। इस चैंपियनशिप का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर एवं क्लब अध्यक्ष वरिंदर शर्मा करेंगे। इस आयोजन को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है, जो इसका पूरा संचालन करेगी। इस कमेटी में स्पोर्टस सचिव अनिल गोयल, नितिन गुप्ता, भूपिंदर देव, विनित रनदेव बोनी, रूबी नोटा, सुबोध बातिश शामिल रहेंगे। रोजाना चार मैच आयोजित किए जाएंगे। यह सभी मैच आनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए यू टयूब पर लाइव भी दिखाए जाएंगे। पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 51000 और फर्स्ट रनरअप टीम को 31000 रुपये दिए जाएंगे। जबकि प्रत्येक चौके और छक्के पर भी उपहार दिए जाएंगे। इस इवेंट को फैमिली माहौल देने के लिए स्पैशल लाइव तवे के साथ साथ खाने पीने में भी विशेष आफर्स दिए जाएंगे। इसके साथ ही कई तरह की फन एक्टीविटी आयोजित की जाएंगी। उदघाटन समारोह के दौरान महासचिव संजीव ढांडा, जतिंदर मरवाहा, अनिल गोयल, जीएस कैरों, गुरमीत सिंह कैरों, मनिंदर बेदी, सुबोध बातिश, गिन्नी बावा, अनिल धवन, समीर तांगड़ी, रितेश टक्कर, अनिल ढंड व कुलवंत सिंह आदि मौजूद थे।
Findoc Cricket Championship Begins At Sutlej Club