September 17, 2026 23:37:52
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी कूदे राजनीति में, किया इस नई पार्टी का एलान

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी कूदे राजनीति में, किया इस नई पार्टी का एलान

Dec18,2021 | Yashpal Sharma | Chandigarh

यशपाल शर्मा, लुधियाना एक बात तय है कि इस बार पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव बडे़ मजेदार होने वाले हैं। इस बार वोटर के पास पूरी आप्शन होगी कि वे चाहे पार्टी, नेता या व्यक्तिगत तौर पर अपना वोट डाले सके। अगले दो से तीन महीने के भीतर पंजाब में चुनाव होने हैं, लेकिन उससे ठीक पहले हर महीने नई नई पार्टियों के गठन का एलान बड़ी तेजी से हो रहा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद आज किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी पंजाब की सक्रिय राजनीति में कूद गए हैं। आज उनकी ओर से चंडीगढ़ में संयुक्त संघर्ष पार्टी का एलान कर दिया जो इस बार विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। चढूनी ने कहा कि राजनीति प्रदूषित हो गई है। इसे बदलने की जरूरत है। पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाले नीति निर्माताओं, पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाई जा रही हैं। आम आदमी, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, इसलिए हम अपनी नई पार्टी लांच कर रहे हैं। गुरनाम चढ़ूनी किसान आंदोलन में खासे सक्रिय रहे हैं और किसान आंदोलन दौरान भी गुरनाम सिंह चढ़ूनी के राजनीति में उतरने के कायास लगाए जा रहे थे। हालांकि इस बात का खंडन भी करते रहे। अब आज उन्होंने चंडीगढ़ से अधिकारिक रूप से पार्टी का ऐलान कर दिया है। पंजाब से चुनाव लड़ने के कयास, करेंगे पंजाब माडल पेश तीन कृषि कानूनों को रद करने के बाद भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। चढूनी ने कहा कि तानाशाही को खत्म करने के लिए राज बदलना होगा। ऐसे लोगों को राजनीति में आगे लाना होगा जो सही मायने में देश व जनता का भला कर सकें। उन्होंने कहा कि अगले दो चार दिनों में ही पंजाब में अपनी पार्टी की घोषणा कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में टोल टेक्स में बढ़ोतरी की गई तो भारतीय किसान यूनियन इसका डटकर विरोध करेगी। एकजुटता के साथ ही इतनी बड़ी लड़ाई को बिना हथियार के फतह किया गया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्‍यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पंजाब माडल का दावा किया था। उन्‍होंने कहा था कि राजनीति मैदान में उतरने के बाद देश के सामने पंजाब माडल पेश किया जाएगा। वहीं अन्‍य राज्‍यों में चुनाव लड़ने क‍ि बात पर चढ़ूनी ने कहा था कि अभी मिशन पंजाब है। पंजाब में पार्टी बनाकर उम्‍मीदवारों को उतारेंगे। हालांकि अभी वो खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस बात को नकारा गए।

Farmer Leader Gurnam Singh Chaduni Jumped Into Politics Announced This New Party



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं