September 17, 2026 23:38:07
बैडमिंटन वॉरियर्स ने जीता लोधी क्लब वॉलीबॉल लीग, कल स्पोर्ट्स कार्निवाल सीजन-5 का आखिरी दिन

बैडमिंटन वॉरियर्स ने जीता लोधी क्लब वॉलीबॉल लीग, कल स्पोर्ट्स कार्निवाल सीजन-5 का आखिरी दिन

Dec18,2021 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लोधी क्लब में बीते 26 नवंबर से जारी स्पोर्ट्स कार्निवाल सीजन-5 के तहत क्लब में आयोजित वाॅलीबॉल लीग को बैडमिंटन वॉरियर्स ने अपने नाम कर लिया है। इस लीग में वॉरियर्स टीम दूसरे स्थान पर और दो टीमों, स्टार सिक्स और लोधी जैमर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। गौर हो कि लुधियाना के प्रसिद्ध प्रतिष्ठित लोधी क्लब में समय समय पर सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का आयोजन क्लब की कार्यकारी समिति की ओर से करवाया जाता रहा है। जिसमें क्लब के सदस्यों, उनके परिवारों और बच्चों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ विभिन्न खेलों में भाग लिया। कल रविवार 19.12.2021 को स्पोर्ट्स कार्निवाल सीजन-5 का आखिरी दिन होगा और कल तीन मुख्य कार्यक्रम होंगे। इस बारे में अधिक जानकारी देते क्लब के महासचिव सीए नितिन महाजन ने बताया कि इसमें मुख्य आकर्षण साइक्लिंग मैराथन इवेंट है जो सुबह 07:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रदूषण को समाप्त करने के लिए इस आयोजन में लगभग 200 प्रतिभागी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। साइकिलिंग लोधी क्लब से शुरू होगी और 13 किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद लोधी क्लब में समाप्त होगी। इसके बाद, क्रिकेट मैच सुबह 11:00 बजे से आयोजित किए जाएंगे, जिसमें महिला क्रिकेट मैच शुरू होंगे और उसके बाद सीनियर सिटीजन क्रिकेट मैच होंगे। अंत में विजेता टीम को ट्राफी और पुरस्कार दिए जाएंगे।

Badminton Warriors Won Lodhi Club Volleyball League

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं