September 18, 2026 04:23:00
सुखबीर बादल ने अस्पताल में लुधियाना बम विस्फोट घायलों से की मुलाकात

सुखबीर बादल ने अस्पताल में लुधियाना बम विस्फोट घायलों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री से घायलों के लिए अनुग्रह राशि देने और उनके अस्पताल में भर्ती घायलों का खर्च उठाए सरक

Dec24,2021 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना/24दिसंबर शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से लुधियाना बम विस्फोट मामले में घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती होने के शुल्क के अलावा अनुग्रह राशि की घोषणा करने की अपील की। अकाली दल अध्यक्ष ने एडवोकेट कुलदीप सिंह मंड तथा कृष्ण कुमार से मुलाकात की जो अदालत परिसर में विस्फोट में घायल हो गए थे, और उनहे यहां दयानंद मेडिकल कॉलेज (डीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होने उनका हालचाल जाना और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की। दोनों रोगियों के परिवार के सदस्यों ने खुलासा किया कि राज्य सरकार ने उनके इलाज के लिए उन्हे कोई आर्थिक मदद नही दी है। मुख्यमंत्री से तुरंत अनुग्रह राशि देने की अपील करते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ‘‘ अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल राजनीतिकरण करने के बजाय आपकी यह प्राथमिकता होनी चाहिए’’। उन्होने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे अकाली नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने के तरीके और उपाय निकालने के लिए शीर्ष अधिकारियों की मीटिंग बुलाने के बजाय कानून -व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक मीटिंग बुलाए। बादल ने कांग्रेस सरकार से लोगों को यह भी बताने के लिए कहा कि उसने लुधियाना बम विस्फोट से पहले हुए लगातार पांच बम धमाकों के पीछे अपराधियों की पहचान के साथ साथ साजिश के लिए क्या उपाय किए हैं। उन्होने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते कार्रवाई की होती और समय रहते कदम उठाए होते तो लुधियाना त्रासदी को टाला जा सकता था।

Sukhbir S Badal Visits Ludhiana Bomb Blast Victims In Hospital

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं