September 17, 2026 18:43:17
Big Breaking- कांग्रेसी विधायकों का भाजपा में जाने का सिलसिला शुरु, विधायक फतेहजंग बाजवा, विधायक लाड़

Big Breaking- कांग्रेसी विधायकों का भाजपा में जाने का सिलसिला शुरु, विधायक फतेहजंग बाजवा, विधायक लाड़ी और क्रिकेटर मोंगिया भाजपा में शामिल

Dec28,2021 | Yashpal Sharma | New Delhi

कांग्रेस से पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सोढी के भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेसी विधायकों ने भाजपा में शामिल होने की बिगुल फूंक दी है। चाहे वो कांग्रेस में अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं या टिकट के बंटवारे से नाखुश हों और कईं अन्य कारणों को लेकर अब कांग्रेसी नेताओं पार्टी को गुडबॉय कहना शुरु कर दिया है। पंजाब में कांग्रेस के बड़ा झटका देते हुए आज कादियां से कांग्रेस के विधायक व प्रताप सिंह बाजवा के छोटे भाई विधायक फतेहजंग बाजवा व विधायक बलविंदर लाडी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने भी आज दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है। उक्त नेताओं के अलावा अकाली दल से तीन बार विधायक रहे गुरतेज गुढियान भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा संगरुर से पूर्व सांसद राजदेव खालसा, रिटायर्ड एडीसी व पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की वकील श्रीमति मधुमीत के अलावा सीनियर क्रिश्चियन नेता कमल बख्शी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने इन नेताओं को दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले दिनों बाजवा को कादियां से उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि प्रताप सिंह बाजवा भी कादियां सीट से दावा ठोक रहे थे। उनका कहना था कि वो कादियां से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन किसके खिलाफ वो समय आने पर पता चलेगा। कैप्टन के करीबी हैं। इससे पहले राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भाजपा का दामन थामा था। भाजपा का दामन थामने के बाद पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने कहा कि पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए उन्होंने भाजपा दामन थामा है। विकास के लिए लोगों के पास भाजपा के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। पंजाब में ये चर्चा भी बेहद जोरों पर है कि कांग्रेस के आधा दर्जन भर मौजूदा कैबिनेट मंत्री भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अगर ओमाईक्रोम के चलते चुनावों पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा तो अगले एक सप्ताह के आसपास कोड़ आफ कंडक्ट पंजाब में लागू हो सकता है और उसके आसपास पंजाब में भाजपा की गतिविधियां ओर बढ़ने की बात कही जा रही है। जिस लिहाज से भाजपा पंजाब में मजबूत नेताओं का दायरा बढ़ा रही है, उससे साफ है कि आगामी विधानसभा चुनाव बेहद रोचक होंगे।

Mla Fatehjung Bajwa Mla Ladi And Cricketer Mongia Join Bjp



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं