मिनिस्ट्री आफ फाइनांस की ओर से इंकम टैक्स की रिटर्न फाइल करने को नई ई फाइलिंग पोटर्ल तैयार कर इसे चालू करने में हुई देरी का खामियाजा खुद अब सरकार को भुगतना पड़ रहा है। इंकम टैक्स साल 2020-21 की रिटर्न फाइल करने को केवल एक दिन बाकी है और अभी तक करीब 50 फीसदी रिटर्न फाइलर्स की ओर अपनी रिटर्न नहीं भरी है। ई रिटर्न भरने वालों के लिए अब केवल कल का दिन आखिरी है और इसके बाद जुर्मानें के साथ ये रिटर्न भरनी होगी। लेकिन इस देरी के लिए खुद सरकार ही जिम्मेदार है। भले ही इंकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से लोगों को रिटर्न फाइल करने को लगातार मोबाइल मैसेज के जरिए रोजाना सूचित किया जा रहा है, लेकिन डिपार्टमेंट की ओर से तैयार करवाई पोर्टल ही 15 नवंबरके बाद चालू हो पाई है। लेकिन उसके बाद भी इस पोर्टल की वर्किंग अधिक बेहतर नहीं रही। इस पोटर्ल पर जाकर ई रिटर्न फाइल करने वाले चाटर्ड अकाउंटेंटस व अकाउंटेंटस को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। नवंबर महीने में इस साइट पर रिटर्न फाइल करने वालों के ओटीपी ही मुहैया नहीं हो पा रहे थे, ये ओटीपी भी दिसंबर महीने से मिलने शुरु हो पाए हैं। कल रिटर्न भरने का आखिरी दिन है और अभी तक केंद्र सरकार की ओरसे इस अंतिम तारीख में इजाफा नहीं किया गया है। जिसके चलते पब्लिक के साथ साथ इससे जुडे़ सभी सीए, अकाउंटेंट व वकीलों की मुश्किलें बढ़ी हुई है। सरकार की गाईडलाइन मुताबिक अंतिम तारीख निकलने के बाद 5 लाख से नीचे की रिटर्न फाइलिंग पर एक हजार रुपए व 5 लाख से अधिक की रिटर्न पर 5 हजार रुपए के जुर्मानें के साथ इसे भरा जा सकेगा। ----- नई ई फाइलिंग पोर्टल देरी की अहम वजह रिटर्न फाइल करने को केवल एक दिन बाकी है और अभी तक रिटर्न भरने वालों में 50 फीसदी लोगों ने इसे फाइल नहीं किया। सरकार रिटर्न फाइल करने के लिए 31 मार्च के बाद चार महीने का समय देती है, तो 31 जुलाई था। लेकिन इस बार सरकार ने पहले से ये तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी थी। इसके साथ साथ मनिस्ट्री आफ फाइनांस ने पब्लिक को ई रिटर्न भरने में दिक्कत का सामना न करना पडे़ और इसका सर्वर डाउन न हो, इसलिए इंफाेसिस कंपनी को नई पोर्टल तैयार करने का कांट्रेक्ट दिया था। जिसके चलते 15 नवंबर तक ये रिटर्न नहीं भरी जा सकी। 15 नवंबर के बाद नई पोटर्ल को लांच तो कर दिया गया, लेकिन इसके बाद भी ओटीपी और अब बीते दिनों में फिर से नई बेवसाइट का सर्वर डाउन होने जेसी पुरानी दिक्कतें फिर से आने लगी हैं। ---------- मिनिस्ट्री की ओर से जो नई बेवसाइट रिटर्न फाइल करने के लिए तैयार की गई है, उसमें बहुत सी दिक्कतें पेश आ रही है। पहले तो ये बेवसाइट 15 नवंबर के बाद शुरु की गई और इसके बाद भी इसमें आ रही समस्याओं की वजह से रिटर्न फाइल करने की गति धीमी है। इस बार तो डिपार्टमेंट की वजह से ही रिटर्न फाइल करने में देरी हुई है और उम्मीद है कि इसकी अंतिम तारीख में जरुर इजाफा कर दिया जाएगा और इससे पब्लिक व सभी वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। विकास गोयाल, सीए
Tomorrow Is The Last Date To File Income Tax Return