September 17, 2026 18:43:25
Www.navapunjabbjp.com पर जाकर या 9227772222 पर मिस्ड कॉल करके भाजपा के ‘नवां पंजाब अभियान से जुड़े: अ

Www.navapunjabbjp.com पर जाकर या 9227772222 पर मिस्ड कॉल करके भाजपा के ‘नवां पंजाब अभियान से जुड़े: अश्वनी शर्मा

शेखावत ने ‘नवां पंजाब भाजपा दे नाल’ अभियान का किया शुभारम्भ।

Dec31,2021 | Enews Punjab | Ludhiana

भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर ‘नवां पंजाब भाजपा दे नाल’ अभियान के लाँचिंग कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में लुधियाना के सर्किट हाउस से किया गया। इस अवसर पर केन्द्रिय जल-शक्ति मंत्री तथा पंजाब भाजपा चुनाव प्रभारी गजेंदर सिंह शेखावत विशेष रूप में उपस्थित हुए तथा उन्होंने ‘नवां पंजाब भाजपा दे नाल’ अभियान का शुभारम्भ किया। लुधियाना पहुँचने पर लुधियाना भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल ने सभी राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, प्रो. राजिंदर भंडारी, बिक्रम सिंह सिद्धू, अनिल सरीन, प्रवीन बंसल, गुरदेव शर्मा देबी, जिला महासचिव कान्तेमंदु शर्मा, राम गुप्ता, रेनू थापर आदि उपस्थित थे। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह अभियान प्रदेश भाजपा द्वारा चलाया जा रहा है। यह एक अनोखा अभियान है, जिसके माध्यम से पंजाब के नागरिकों को नशा-मुक्त, भ्रष्टाचार-मुक्त, औद्योगिक एवं रोजगार-युक्त खुशहाल पंजाब के भाजपा के संकल्प से जोड़ा जाएगा। ‘नवां पंजाब’ के इस संकल्प से मौजूदा राज्य सरकार की राज्य विरोधी व जन-विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश में फैली नशे की समस्या, बढ़े भ्रष्टाचार आदि जसी बंदिशों से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश को आज़ाद करके एक उच्च स्तर का ओद्योगिक राज्य बनाने का काम करेगी। जिससे प्रदेश का विकास ही नहीं बल्कि युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर भी बढ़ेंगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति www.navapunjabbjp.com पर जाकर भी नवां पंजाब बनाने के इस अभियान में भागीदार बन सकता है। इसके उपरंत केंद्र के सदस्यता पेज के माध्यम से डिजिटल सदस्यता कार्ड भी हासिल किया जा सकता है, जिसे समर्थक अपने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर अपने समर्थन को साझा कर सकते हैं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि नवां पंजाब अभियान से जुड़ने के लिए प्रदेश के किसी भी जिले, शहर, कस्बे अथवा गाँव का कोई भी नागरिक अपने मोबाईल नंबर से 9227772222 पर मिस्ड कॉल देकर इस अभियान को अपना समर्थन प्रदान कर सकता है। मिस्ड कॉल करने के कुछ सैकेंड के बाद आपको अपने नंबर पर SMS के माध्यम से भाजपा की सदस्यता नबंर मिल जाएगा। शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा पंजाब तथा पंजाबियों के लिए किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंजाब के विकास को गति देने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, इंद्रधनुष योजना, स्मार्ट सिटी मिशन योजना आदि शुरू की गई हैं, जिसका प्रदेश की जनता लाभ उठा रही है। शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं से राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के विकास और प्रदेश की जनता को वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर केंद्र की सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू की जाएँगी।

Join Bjp Navan Punjab Campaign By Visiting Www Navapunjabbjp Com Or Giving Missed Call On 9227772222



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं