September 17, 2026 18:43:06
लुधियाना में तीन दिन में बेकाबू हुआ कोरोना, आज आए 152 नए मामले, डीएमसीएच के 40 से अधिक स्टूडेंट हुए

लुधियाना में तीन दिन में बेकाबू हुआ कोरोना, आज आए 152 नए मामले, डीएमसीएच के 40 से अधिक स्टूडेंट हुए पाजिटिव

Jan4,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना में एक बार फिर से कोरोना का बड़ा बलास्ट देखने को मिल रहा है। मात्र तीन दिन में लुधियाना में कोरोना बेकाबू होता दिखाई देने लगा है। जहां कल लुधियाना में कोरोना के 61 केसों की सूची सामने आई थी, वहीं आज लुधियाना में एकाएक आज कोरोना का ग्राफ दोगुना से अधिक बढ़कर 152 पर पहुंच गया है। जिनमें 40 मामले बाहरी राज्यों व जिलों से संबंधित हैं। बड़ी बात है कि पटियाला के बाद आज लुधियाना में भी डीएमसीएच के 40 से अधिक स्टूडेंट कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। लुधियाना में कुछ इलाकों को हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से 8 इलाकों को एक्टिव माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। जिनमें न्यू प्रेम नगर, बाबा थान सिंह चौक, बसंत विहार, माया नगर सिविल लाइंस, पक्खोवाल रोड, मधपुर सिधवाबेट व अग्र नगर का नाम शामिल हैं। कोरोना से आज एक मरीज की मौत हुई है जो बरनाला से संबंधित गया है। एक बात साफ है कि जिस लिहाज से शहर में कोरोना ने अपना फैलाव बढ़ाया है, उससे साफ है कि कोरोना आने वाले दिनों में ओर भयंकर स्थिति दिखा सकता है। बड़ी बात है कि कोरोना से अधिकतर संक्रमितों को फर्स्ट या दोनों वैक्सीन लगी हुई है। प्रशासन की ओर से काेरोना से बचाव को जहां नाइट क्रफयू लागू कर दिया है, वहीं सभी स्कूल कोलज यूनिवर्सिटी व कोचिंग सेंटर 15 जनवरी तक बंद कर दिए हैं। नाइट क्रफयू रात में 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट क्रफयू रहेगा। नए गाईडलाइन मुताबिक खेल कांप्लेक्स, जिम व स्वीमिंग पूल बंद कर दिए गए हैं और एससी बसें 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगी। जबकि होम डिलवरी रात 11 बजे तक की जा सकेगी है।

152 New Cases Of Corona In Ludhiana One Died



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं