September 17, 2026 18:42:59
जब अमृतसर एयरपोर्ट पर लगी एंबुलेंस की कतारें- इटली से लौटे 84 यात्री कोरोना पाजिटिव, सभी अस्पताल किए

जब अमृतसर एयरपोर्ट पर लगी एंबुलेंस की कतारें- इटली से लौटे 84 यात्री कोरोना पाजिटिव, सभी अस्पताल किए गए आईसोलेट

Jan6,2022 | Enews Team | Amritsar

पिछले तीन दिनों में पंजाब से काेरोना को लेकर रोजाना चौकानें वाली खबरें मिल रही हैं। आज अमृतसर एयरपोर्ट पर उस समय कोरोना मरीजों को ले जाने के लिए एंबुलेंसों की लंबी कतारें लग गई। हुआ यूं कि आज अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक यात्री विमान उतरा तो इसमें इटली से लौटे 84 यात्री जांच में काेरोना पाजिटिव पाए गए। जब ये जानकारी एयरपोर्ट अथोरिटी को मिली तो एक बार सबके हाथ पांव फूल गए और इकसे तुरंत बाद आसपास के अस्पतालों से एंबुलेंसे कॉल की गई, जिसके बाद जाकर सभी को आइसोलेट किया गया। इससे पहले, बुधवार को ओमिक्रोन के चार नए केस मिले हैं तो कुल 1811 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कोरोना के कारण चार लोगों की मौत भी हुई। इनमें जालंधर का एक जिम संचालक भी शामिल है। कोरोना पाजिटिविटी दर भी बढ़कर 7.95 प्रतिशत हो गई है। बुधवार को राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, जिला अमृतसर के डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा व निगम कमिश्नर संदीप रिषी, पटियाला के डीसी संदीप हंस, एडीसी गुरप्रीत सिंह थिंद व मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. हरजिंदर सिंह की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है।

84 Passengers Returned From Italy Corona Positive

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं