यशपाल शर्मा, लुधियाना अगर आप अब भीड़भाड़ वाली जगह या किसी फंक्शन में जा रहे हैं तो अब सावधान हो जाएं। अब आपको काेरोना की खतरे की घंटी को सुनना ही होगा, वरना आप व आपका परिवार बडे़ खतरे में पड़ सकता है। ये हम इसलिए कह रहे हैं, क्यों कि कोरोना की दो वैक्सीन 85 से अधिक लोगों को लगने बावजूद आज लुधियाना में 9 काेरोना पीड़ितों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ साथ आज काेरोना पीड़ितों का आंकड़ा 2 हजार को पार करते हुए 2007 तक जा पहुंचा, जिसमें 199 मामले बाहरी राज्यों व जिलों से संबंधित हैं। आज काेरोना के चलते ओमेक्स निवासी 89 साल के व्यक्ति की मौत डीएमसी अस्पताल में, हैबोवाल कलां 53 साल की महिला की मौत मेडीवेज अस्पताल में, 71 साल के व्यक्ति जो बस्ती जोधेवाल निवासी था कि मौत दीप अस्पताल में,92 साल की महिला खुड़ड मोहला निवासी की मौत सीएमसी में, 72 साल के जीटीबी नगर निवासी व्यक्ति की मौत मोहन देई अस्पताल, 73 साल के नरिंदर नगर निवासी व्यक्ति की मौत सीएमसी में, 45 साल के व्यक्ति जो की ढंडारी कलां का निवासी था की मौत सिविल अस्पताल में हो गई। इसके अलावा दो अन्य मौतें जो की मंडी गोबिंदगढ़ व होशियारपुर से संंबंधित हैं, वो लुधियाना के विभिन्न अस्पताल में हुई हैं।
9 Death And 2007 Corona Case Came In Ludhiana