September 17, 2026 18:42:59
गुरप्रीत गोगी वेस्ट विधानसभा से आप के उम्मीदवार घोषित, बोले बदमाशी के खिलाफ सच का मुकाबला

गुरप्रीत गोगी वेस्ट विधानसभा से आप के उम्मीदवार घोषित, बोले बदमाशी के खिलाफ सच का मुकाबला

Jan17,2022 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना विधानसभा क्षेत्र ईस्ट से गुरप्रीत गोगी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इस औपचारिक घोषणा के बाद बुलाई प्रेसवार्ता दौरान गुरप्रीत गोगी ने कहा कि उनकी लड़ाई झूठ और बदमाशी के खिलाफ है। गोगी ने पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया। वहां कैबिनेट मंत्री भारत भूषण ने आशु पर एक बार फिर हमला बोला। पत्रकारों से बात करते हुए गोगी ने कहा कि उनकी लड़ाई झूठ और बदमाशी के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वह अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं और पिछले 33 वर्षों में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए कई बलिदान दिए जो इसके लायक नहीं थे। उन्होंने एक बार फिर कैबिनेट मंत्री आशु पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग इस चुनाव में झूठ का प्रसार और उनके साथ की गई धक्केशाही का अपनी वोट से हिसाब बराबर करेंगे। वे आने वाले दिनों में कईं घोटालों की पोल खोलेंगे। इस बीच, उन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार की तर्ज पर अपने क्षेत्र में विकास की बात कही। इस दौरान गोगी ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री ने पिछले पांच सालों में इस इलाके के कईं लोगों के साथ बदतमीजी व धक्केशाही की है और अब इसका बदला लेने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब इनके सभी घोटालों का हिसाब लेगी।

Gurpreet Gogi Declared Aap Candidate From West Assembly

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं