September 17, 2026 18:41:51
चुनाव आयोग इन एक्शन- बठिंडा व फिरोजपुर के डीसी का तबादला, साथ में आठ जिलों के एसएसपी ट्रांसफर

चुनाव आयोग इन एक्शन- बठिंडा व फिरोजपुर के डीसी का तबादला, साथ में आठ जिलों के एसएसपी ट्रांसफर

Jan18,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

चुनावआयोग के पास पहुंच रही शिकायतों व होम टाउन में जुटे ब्यूरोक्रेटस पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। चुनाव आयोग ने आज पंजाब भर में दो डीसी व आठ जिलों के एसएसपी तत्काल प्रभाव से बदल डाले। नए आदेशों मुताबिक विनीत कुमार को बठिंडा का नया डीसी लगाया गया है, जबकि गिरीश दयालन को फिरोजपुर जिले का डीसी तैनात किया गया है। पंजाब में चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश के 8 जिला पुलिस प्रमुखों के तबादले के आदेश जारी किए गए है। जिनके तहत होशियारपुर के एसएसपी कुलवंत सिंह हीर के स्थान पर आईपीएस ध्रुमन एच.निंबाले को नया एसएसपी लगाया गया है। इसके अलावा मोहाली के एसएसपी नवजोत सिंह माहल के स्थान पर हरजीत सिंह को लगाया गया है। लुधियाना रुरल के एसएसपी राजबचन संधू के स्थान पर पाटिल केतन बालीराम, अमृतसर रूरल के एसएसपी राकेश कौशल के स्थान पर दीपक हिलौरी, तरनतारन के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के स्थान पर गुलनीत सिंह खुराना, बाठिंडा के एसएसपी अजय मलूजा के स्थान पर अमनीत कौंडल, श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी सरबजीत सिंह के स्थान पर संदीप कुमार मलिक तथा फतेहगढ़ के एसएसपी संदीप गोयल के स्थान पर आईपीएस सरताज सिंह चाहल को एसएसपी नियुक्त किया गया है।

Dc Ssp Transfers In Punjab

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं