यशपाल शर्मा, लुधियाना अगर पंजाब चाहता हैं कि पंजाब में कांग्रेस इस चुनाव में आगामी चीफ मिनिस्टर का नाम तय किया जाए, तो हम चीफ मिनिस्टर का नाम कार्यकर्ताओं की राय लेकर तुरंत कर देंगे। ये बात कांग्रेस की जांलधर में आयोजित वर्चयुल रैली दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कही। गौर हो कि इस मीटिंग में अपने संबोधन के दौरान पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आक्रामक नजर आए उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि उन्हें यह बताना चाहिए कि पंजाब को कौन चलाएगा। उनका इशारा पार्टी के सीएम फेस की तरफ था। सिद्धू ने तीन सवाल राहुल गांधी से पूछे। पहला कीचड़ यानी कर्जे के दलदल से उन्हें कौन निकालेगा। दूसरा कैसे निकालेगा यानी उसके पास क्या एजेंडा है। तीसरा इस एजेंडे को लागू कौन करेगा। यानी बंदा कौन होगा। सिद्धू का सीधा इशारा था कि पंजाब में पार्टी का सीएम फेस कौन होगा। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब परिवार से मुझे सीएम बनाया मुझे इससे ज्यादा क्या चाहिए। चन्नी ने कहा कि उन्हें तीन महीने मिले न उन्होंने किसी को सोने दिया और न खुद सोए। जनहित के लिए उन्होंने कई काम किए। इस दौरान चन्नी ने अपने तीन तीन महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। चन्नी ने कहा कि दूसरी पार्टी वाले कहते हैं कि इनके यहां लड़ाई है। चन्नी ने कहा कि राहुल गांधी को सीएम फेस बता देना चाहिए। चन्नी ने कहा कि पार्टी उनके लिए सर्वोपरि है।
Sidhu Or Channi Who Will Be The Next Cm