कांग्रेस हाईकमान की ओर से आज यूपी में चुनाव प्रचार को लेकर अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है । बड़ी बात है कि इस सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम तो शामिल है लेकिन बेहतरीन प्रचारक और वक्ता नवजोत सिंह सिद्धू का नाम इस सूची से गायब है। इससे साफ है कि नवजोत सिंह सिद्धू की हाईकमान के साथ भी बेहतर संबंध नहीं दिखाई दे रहे । इसी के चलते उन्हें इस सूची से बाहर रखा गया है । बड़ी बात है कि इस सूची में पंजाब से केवल चरणजीत सिंह चन्नी का नाम ही है जबकि सांसद मनीष तिवारी तक का नाम भी इसमें शामिल नहीं किया गया
Navjot Singh Sidhu Name Missing From Congress Star Campaigners List