हैबोवाल में रविवार शाम को बाबा बालक नाथ जी की झंडा फेरी का आयोजन विजय कुमार गुप्ता के परिवार की ओर से किया गया। जिसमें घुमारमंडी स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर प्रमुख व भगत संजीव जी की ओर से विशेष तौर पर शिरकत की गई। इस अवसर पर भगत संजीव ने सबसे पहले हैबोवाल दुर्गापुरी, राजिंदरा स्कूल वाली गली में विजय कुमार परिवार की शॉप में जोत प्रज्जवलित की । इसके बाद झंडा फेरी के तहत भगत संजीव की ओर से श्रद्धालुओं को अपने भजन र्कीतन से लबालब किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार गुप्ता, अर्चना गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, सुजाता गुप्ता, सुमित गुप्ता व अन्य माेहल्ला निवासी मौजूद थे।
Organizing The Flag Ferry Of Baba Balak Nath In Haibowal