September 19, 2026 00:28:19
पूर्व स्वास्थय मंत्री सतपाल गोसाई की बेटी भारती गोसाईं बवेजा ने परिवार सहित सुरिन्द्र डाबर को दिया स

पूर्व स्वास्थय मंत्री सतपाल गोसाई की बेटी भारती गोसाईं बवेजा ने परिवार सहित सुरिन्द्र डाबर को दिया समर्थन

Feb7,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना। पूर्व स्वास्थय मंत्री व भाजपा के दिग्गज स्वर्गीय नेता सतपाल गोसाईं की सुपुत्री भारती गोसाईं बवेजा ने पारिवारिक सदस्यों सहित भाजपा की तरफ से सम्मान न मिलने से दुखी होकर विधानसभा सैंट्रल से कांग्रेस प्रत्याशी सुरिन्द्र डाबर का सर्मथन करने की घोषणा की। विधायक सुरिन्द्र डाबर ने भारती गोसाईं सहित उनके पूरे परिवार को सिरोपे पहना कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। भारती ने डाबर की तरफ से बतौर विधायक विधानसभा सैंट्रल में करवाए विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होने कांग्रेस में रहते हुए स्व.गोसाईं जी के सपनों के विधानसभा सैंट्रल के निर्माण करने की कवायद शुरु की है। इसके विपरित भारतीय जनता पार्टी जिसके उत्थान के लिए सतपाल गोसाईं जी ने पूरा जीवन सर्मपित कर दिया। उस पार्टी के नेतृत्व ने उनके परलोक गमन के बाद उनके परिवार कभी सुध तक नहीं ली। इस दौरान उन्होने डाबर की तरफ से करवाए विधानसभा सैट्रल के विकास से प्रभावित होकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील भी स्थानीय लोगो से की। विधायक डाबर ने भारती गोसाईं परिवार को मान सम्मान देने की घोषणा करते हुए कहा गोसाईं जी व उनके परिवार से राजनितिक प्रतिद्वंदी होने के बावजूद उनके हमेशा मधुर संबध रहे है। जो कि भविष्य में मधुर ही रहेंगे।

Daughter Of Former Health Minister Daughter Supported Surindra Dabur

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं