September 17, 2026 21:56:12
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विधानसभा सैंट्रल में पंजाबियों को पंजाबी व गुजरातियों को गुजराती भा

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विधानसभा सैंट्रल में पंजाबियों को पंजाबी व गुजरातियों को गुजराती भाषा में संबोधन कर भावुक कर मांगे वोट

विधानसभा सैंट्रल में चुनाव चिन्ह कमल खिला कर देबी को भेजो विधानसभा : स्मृति ईरानी

Feb9,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना। विधानसभा सैंट्रल से भाजपा उम्मीदवार गुरुदेव शर्मा देबी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खुद को पंजाब की बेटी व गुजरातियों की बहू बताते हुए विधानसभा सैंट्रल में रहने वाले पंजाबियों को पंजाबी व गुजरातियों को गुजराती भाषा में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की भावुक अपील की। इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने भाजपा उम्मीदवार देबी का नाम पुकारते हुए कहा कि जिनके नाम में गुरु + देव दोनो ही एक साथ मौजूद है। उनकी तारीफ के लिए शब्द कम रहें हैं। विधानसभा सैंट्रल के विकास को सही मायने में परिभाषित करने के लिए इस बार विधानसभा सैंट्रल में वोट की ताकत से बदलाव कर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल खिला कर देबी को विधानसभा में भेजें। पंजाब में सशक्त हुई भाजपा आपकों विधानसभा सैंट्रल में पटरी से उतरे विकास को तरजीह देकर विकासशील विधानसभा क्षेत्र बना कर देगी। केंद्र व पंजाब में लंबे समय तक सतासीन रही कांग्रेस पार्टी ने पंजाब व लुधियाना को विकास से वंचित रख कर पंजाब के साथ घोर पाप व नइंसाफी की है। पंजाब की सीमाओं पर देश का जवान दुश्मन देश पाकिस्तान से दो-दो हाथ कर रहा है इसके विपरित कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने नवजोत सिद्धू जैसे शख्स को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जो कि दुश्मन को गले लगा रहा है। राहुल गांधी के पंजाब में चुनावी मैदान में उतरने पर स्मृति ईरानी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो शख्स अपनी अमेठी सीट नहीं बचा पाया वह पंजाब में डूबती कांग्रेस की नैय्या को कैसे पार लगाएगा। इस दौरान उन्होने केंद्र में सतासीन सरकार की तरफ से सिख विरोधी दंगो के आरोपियो को जेल की सलाखों के पीछे पंहुचाने व सिख संगत को श्री करतारपुर साहिब के खुले दर्शन दीदार के लिए कारिडोर खोलने सहित अन्य पंजाब हितैषी कार्यो का विस्तारपूर्वक व्याख्यान किया। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार गुरदेव शर्मा देबी ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सिरोपा व तलवार भेंट कर सम्मानित किया। वहीं स्नृति ईरानी ने तलवार लहरा कर देबी की जीत का संदेश जनमानस को दिया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंघल, जिला उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा, सचिव पंकज जैन, पार्षद ओम प्रकाश रतड़ा, पार्षद चौधरी यशपाल, पार्षद प्रभजोत कौर भोला, संतोष कालड़ा, पूर्व पार्षद दविन्द्र जगगी, नीरज वर्मा, रमेश जैन बिट्टा, सुभाष डाबर, जान मसीह, राजेश मगगो, गौरवजीत गोरा, मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह राजू, हिमांशू कालड़ा व राजीव शर्मा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Gurdev Sharma Debi Campaigned By Samriti Irani



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं