September 18, 2026 04:24:49
अपने व अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को डालें वोट : सरवीन चौधरी

अपने व अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को डालें वोट : सरवीन चौधरी

Feb10,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना 10फरवरी अपने व अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा के पक्ष ही वोट डाले। पंजाब को खुशहाल राज्य बनाने के लिए भाजपा गठबंधन का सत्ता में आना बहुत जरूर है। केंद्र में मोदी सरकार और पंजाब में भाजपा गठबंधन सरकार आने से हर वर्ग का विकास होगा।उक्त शब्द हिमाचल प्रदेश की सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने गुरदेव नगर में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट विक्रम सिंह के पक्ष में प्रचार करते हुए कहे।उन्होंने आगे कहा कि कर्जे में दबा पंजाब फिर से तरक्की की राह पर आएगा। , क्योंकि पंजाब एक ऐसे मुहाने पर आ खड़ा हुआ है, जहां उसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सही सरकार को चुनना पड़ेगा और इसका विकल्प सिर्फ भाजपा है। भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा है वो किया है और पंजाब में भी भाजपा सरकार बनने पर जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगें।इस मौके पश्चिम क्षेत्र से युवा कांग्रेस के कई सदस्य आज सुखविंदर बिंद्रा के नेतृत्व में कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा में शामिल हुए ।इस मौके सुखविंदर बिंद्रा ने कहा कि आज पंजाब में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है कांग्रेसी सिर्फ कुर्सियों के लिए आपस में उलझे हुए है। कांग्रेस मंत्री भारत भूषण आशू वर्करों से दुर्व्यवहार करते हैं जिस कारण वर्कर अब कांग्रेस को छोड़ भाजपा मे शमिल हो रहे है। कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्रियों ने पंजाब का विकास नहीं केवल विनाश किया है।इस अवसर पर विक्रम सिंह सिद्धू, सरवीन चौधरी सुखविंदर बिंद्रा,ने संदीप सिंह भुल्लर,गौतम,गौरव,अजय बस्सी,ऋषभ शर्मा,पुनीत सभरवाल को सिरोपे पहनाकर भाजपा में शामिल करवाया। इस मौके एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा किभाजपा की डबल इंजन की सरकार को अपना समर्थन दें।भाजपा द्वारा देश हित के लिए बनाई जा रही नीतियों को लेकर ये पार्टी युवा वर्ग की अब पहली पसंद बन रही है।इस मौके राम गुप्ता,सतीश सोनी,अश्वनी बहल,आदि उपस्थित थे। --

Advocate Bikram Singh Sidhu Election Campaign

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं