September 18, 2026 22:17:55
गुरदेव देबी के पक्ष में द ग्रेट खली के रोड शो ने विधानसभा सैंट्रल में बदले राजनितिक समीकरण, भाजपा की

गुरदेव देबी के पक्ष में द ग्रेट खली के रोड शो ने विधानसभा सैंट्रल में बदले राजनितिक समीकरण, भाजपा की जीत हुई तय

Feb12,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

भाजपा उम्मीदवार गुरदेव शर्मा देबी के पक्ष में वीरवार को चुनाव प्रचार करने पंहुचे विश्व विख्यात भारत के नंबर-1 रैस्लर व भाजपा के स्टार प्रचारक द ग्रेट खली की तरफ से किए रोड शो में उमड़ी स्थानीय लोगो की भीड़ ने विधानसभा सैंट्रल में समीकरण बिगाड़ कर भाजपा की जीत पर मोहर लगाई। रोड शो स्थानीय ईसा नगरी पुली स्थित गुरदेव देबी के मुख्य चुनाव कार्यलय से आरम्भ होकर सीएमसी चौंक, डिविजन न.-3, चौड़ी सडक़, घास मंडी, डा.कालीचरण चौंक, गुड़ मंडी, साबुन बाजार चौंक, गिरिजा घर चौंक, अकाल मार्केट के रास्ते घंटा घर चौंक में विधानसभा सैंट्रल की परिक्रमा करते हुए विधानसभा उतरी में प्रवेश हुआ। बीत रास्ते महिला व युवा शक्ति सहित स्थानीय लोगो व दुकानदारों ने ग्रेट खली व भाजपा उम्मीदवार गुरदेव शर्मा देबी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कई कांग्रेसी, अकाली व आप से जुड़े परिवारों ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया। ग्रेट खली ने पंजाब में भाजपा की लहर बताते हुए अपील करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में दृढ़ इरादों वाली मजबूत सरकार है। अगर पंजाब मेंं मजबूत सरकार व विकास चाहते हो तो विधानसभा सैंट्रल में दृढ़ इरादो वाले गुरदेव शर्मा के पक्ष में मतदान कर पंजाब में भी मजबूत सरकार की नींव पक्की करो। अगर विधायक, मुख्यमंत्री व दिल्ली में प्रधानमंत्री एक ही राजनितिक दल होगा। तो विकास की त्रिपक्षीय कड़ी जुडऩे से पंजाब तरक्की की तरफ अग्रसर होगा। इससे पूर्व गुरदेव शर्मा देबी ने स्थानीय चीमा चौंक पंहुचे ग्रेट खली का फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। दूसरी तरफ गुरदेव शर्मा देबी ने सुन्दर नगर, बस्ती भाई मनी सिंह, दौलत कलोनी व वार्ड-60 में दुकानदारों से संपर्क कर चुनाव प्रचार किया। जनकपुरी, मुश्ताक गंज, गुलचमन गली, कुलदीप नगर,न्यू शिवाजी नगर,धूरी लाइन, किदवई नगर, मोहर सिंह नगर में नुक्कड़ बैठकों को भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के पंजाब,जिला,मंडल,वार्ड स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे । -------

The Road Show Of The Great Khali In Favor Of Gurdev Debi Changed The Political Equation In Vidhan Sabha Central



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं