September 17, 2026 22:53:42
ऐतिहासिक रैली में बोले अमित शाह, एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को भारी मतो से बनाये विजयी

ऐतिहासिक रैली में बोले अमित शाह, एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को भारी मतो से बनाये विजयी

कहा, सिद्धू को जिताये लुधियाना पश्चिमी को बनायेगें माडल हल्का

Feb13,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार एडवोकेट बिक्रम सिद्धू के पक्ष में स्थानीय दरेसी में विशाल रैली को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र को स्वच्छ छवि के एडवोकेट बिक्रम सिद्धू के रूप में उम्मीदवार को दिया है। पश्चिमी की जनता सिद्धू को सफल बनाये भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी हल्के को माडल हल्का बनाकर दिखायेगी। रैली के दौरान एडवोकेट सिद्धू को विशेष आर्शीवाद देते हुए अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब से कांग्रेस के भ्रष्टाचारी शासन को खत्म कर सकती है। अमित शाह ने कहा कि भाजपा के पक्ष में पंजाब में जबरदस्त लहर चल रही है, लोग कांग्रेस के भ्रष्टाचारी शासन को जड से उखाड फैकना चाहते है। रैली को सम्बोधित करते हुए एडवोकेट बिक्रम सिद्धू ने कहा कि लुधियाना पश्चिमी विधानसभा के लोग भ्रष्टाचारी मंत्री को जो इस समय कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान मे है को करारी शिक्सत देना चाहते है। इस उम्मीदवार ने लुधियाना के लोगो के साथ जहां र्दुव्यवहार किया वहीं लुधियाना पश्चिमी के विकास को भी बुरी तरह से प्रभावित करके भ्रष्टाचार की भेंट चढा दिया है। पंजाब में भाजपा की सरकार बनते ही लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की नुहार बदली जायेगी। माननीय अमित शाह ने रैली में वायदा किया है कि पंजाब के उद्योग व्यापार को विश्व स्तर तक ले जाया जायेगा और लुधियाना शहर को विश्व के माने हुए शहरों के समान बनाया जायेगा। रैली के दौरान एडवोकेट बिक्रम सिद्धू के जयकारो से लुधियाना पश्चिमी की जनता ने आसमान को गूंजा दिया।

In The Historic Rally Amit Shah Said Lets Win Advocate Bikram Sidhu By A Huge Margin

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं