September 18, 2026 23:21:21
स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे प्रोजेक्टो को लेकर गोगी ने आशु पर लगाए घोटाले के आरोप

स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे प्रोजेक्टो को लेकर गोगी ने आशु पर लगाए घोटाले के आरोप

Feb18,2022 | News Punjab Team | Ludhiana

भले ही आज शाम 6:00 बजे के बाद चुनाव प्रचार व आरोपों का सिलसिला थम गया है, लेकिन उससे पहले पहले लुधियाना की पश्चिमी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी कांग्रेस के उम्मीदवार व मौजूदा कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टस में बड़े घोटाले के आरोपो के जरिए उन्हें घेरते दिखे। गुरप्रीत गोगी की ओर से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टस की डीपीआर फाइल हाथ में पकड़ भारत भूषण आशू पर सराभा नगर मार्केट के नवीनीकरण, कनाल बेस वाटर प्रोजेक्ट और कूड़े के कंपैक्टर से संबंधित प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप लगाए। गोगी का कहना था कि इन प्रोजेक्टों पर जितना पैसा लगाया गया है, उसमें करीब 70 फीसदी का घोटाला है । यह दावा उन्होंने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पत्रकारों को दिखाते हुए किया। हालांकि ई न्यूज़ पंजाब इन आरोपों की किसी तरह से कोई पुष्टि नहीं करता लेकिन ऐसे चुनावी दिनों में आरोपों का सिलसिला उम्मीदवारों की ओर से लगातार जारी है। गौर हो कि एक दिन पहले ही गुरप्रीत गोगी ने एक निजी होटल में प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशू पर अनाज और ट्रांसपोर्ट को लेकर भी करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप लगाए थे और सरकार आने पर इन सभी मामलों की सीबीआई से जांच करवाने की भी बात उनकी ओर से कही गई थी।

Gogi Accuses Ashu Of Scam Regarding Ongoing Projects Under Smart City

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं