September 19, 2026 03:19:37
जवाहर नगर कैंप में रेहड़ी फडी पर नगर निगम की कार्रवाई- चुनावी टसल या कोई अन्य मलाल

जवाहर नगर कैंप में रेहड़ी फडी पर नगर निगम की कार्रवाई- चुनावी टसल या कोई अन्य मलाल

Feb25,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

चुनाव प्रचार के बाद वोटें ड़लते ही नगर निगम को जवाहर नगर कैंप की गलियों में लगने वाली अवैध रेहड़ी फड़ी पर कार्रवाई की याद आ गई। निगम की तहबाजारी शाखा की ओर से की गई इस कार्रवाई दौरान हुए स्थानीय लोगों के विरोध ने साफ कर दिया कि ये कार्रवाई कोई सरकारी नहीं, ब्लकि इसमें कहीं न कहीं चुनावी टसल का दर्द छिपा हुआ है और अब खन्नस निकालने को इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। जवाहर नगर कैंप में कांग्रेसी काैंसलर मनप्रीत सिंह बंटी का चुनाव प्रचार दौरान स्थानीय इलाका निवासियों की ओर से किए गए विरोध का ही खामियाजा मार्केट में लगने वाली रेडी पड़ी दुकानदारों को उठाना पड़ा। कल मार्केट में नगर निगम की तहबाजारी शाखा की ओर से सख्त कार्रवाई करते हुए दर्जनों रेडियो को उठाकर कब्जे में ले लिया गया जिसको लेकर स्थानीय निवासियों व दुकानदारों ने भी जमकर पार्षद बंटी और नगर निगम मुलाजिमों का विरोध किया। गौर हो कि चुनाव प्रचार दौरान स्थानीय इलाका पार्षद बंटी को इलाका निवासियों का काफी विरोध झेलना पड़ा था और उनकी इस इलाके में एंट्री पर भी हंगामे का माहौल पैदा हुआ था। विरोध करने वालों का आरोप था कि बंटी ने जवाहर नगर में कुछ नहीं करवाया और अब उसे यहां नहीं आने देंगे। जिसके चलते वेस्ट विधानसभा से चुनाव लड़ रहे मौजूदा कैबिनेट मंत्री वह कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशू को भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा था । आज नगर निगम की ओर से की गई कार्रवाई कहीं ना कहीं कांग्रेसी पार्षद के विरोध का दूसरा चेहरा है, मतलब पार्षद के विरोध के कारण ही इस पूरी कार्रवाई को सरकारी मशीनरी के जरिए अंजाम दिया गया है। इस बात का खुलासा इस कार्रवाई के घेरे में आए कुछ दुकानदार भी सरेआम मीडिया के समक्ष करते दिखे । उन्होंने कहा कि वे सालों से यहां पर रेडी लगाते आ रहे हैं तो आज ही उन पर यह कार्रवाई क्यों की गई। सीधे-सीधे पार्षद के इशारे पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है और इसमें कई उच्च नेता भी शामिल है।

Municipal Action On Rehri Fadi In Jawahar Nagar Camp Election Tussle Or Any Other Lament

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं