September 18, 2026 20:57:34
ग्लाड़ा ने चलाया 23 इलीगल कॉलोनियों पर बुलडोजर, प्लॉट न खरीदने के लगाए बोर्ड

ग्लाड़ा ने चलाया 23 इलीगल कॉलोनियों पर बुलडोजर, प्लॉट न खरीदने के लगाए बोर्ड

Mar25,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ग्लाड़ा ने चलाया 23 इलीगल कॉलोनियों पर बुलडोजर ग्लाडा की ओर से भी अब इलीगल कॉलोनीज के ऊपर कार्रवाई की मुहिम छेड़ दी गई है। जिसके तहत आज राहों रोड, बाजरा,नूरवाला, मांगट, काकोवाल सुजातवाला, कासाबाद, गाउंसगढ सहित कुछ अन्य इलाकों में बन रही 23 के करीब इलीगल कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के साथ-साथ ग्लाड़ा ने लोगों को जागरूक करने को इन कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदने के बोर्ड भी लगाए। ग्लाड़ा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर संदीप कुमार और एसीए शिखा भगत सीधे तौर पर इल्लीगल कॉलोनियों पर कार्रवाई और इन की मॉनिटरिंग करने में जुटे हुए हैं और उनकी ओर से संबंधित जेई और एसडीओ को भी वार्निंग दे दी गई है कि वह अपने अपने इलाके में कोई भी इलीगल कॉलोनी बनने ना दें और इन्हें ना रोके जाने की सूरत में उन पर भी एक्शन लिया जाएगा। गौर हो की इल्लीगल कॉलोनियों की प्रोसेसिंग फीस और एनओसी के घालमेल में इल्लीगल कॉलोनियां नगर निगम की लिमिट से बाहर बनती चली जा रही हैं और हर 3-4 साल के अंतराल बाद कॉलोनाइजर्स की ओर से तत्कालीन सरकारों पर इन इलीगल कॉलोनियों को रेगुलर करने का दबाव बनाकर अफसरों के साथ सेटिंग का खेल खेला जाता है। बड़ी बात है कि कॉलोनाइजर भी 5 से 10 लाख रुपए की प्रोसेसिंग फीस भरकर खुले में इलीगल कॉलोनी को बेचते हैं और लोगों को सरकारी प्रोसेसिंग फीस की स्लिप दिखाकर कॉलोनी को रेगुलर करने का दावा भी करते है। ये एक बड़ा कारण है कि इल्लीगल कॉलोनियों के विस्तार पर ग्लाड़ा रोक नहीं लगा पा रहा है। जिन कालोनियों पर आज कार्रवाई की गई है उनको लेकर गलाडा अफसरों ने लोगों से अपील की है कि इनकी ओर से कोई रेवेन्यू सरकारी खाते में नहीं जमा करवाया गया इसलिए इन कॉलोनियों की देखभाल और जरूरी सुविधाएं गलाड़ा उपलब्ध नहीं करवा पाएगा, इसलिए ऐसी कॉलोनियों में वे प्लाट ना खरीदें।

Glada Demolation On 23 Illegal Colonies

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं