आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनने के बाद अभी तक आम पब्लिक को तो कोई बड़ा फायदा होता नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन चुनाव हारने के बावजूद मोटी पेंशन लेने वाले एक्स विधायकों की आमदन पर कैंची जरूर चल गई है। चाहे कोई 4 बार, 5 बार या छह बार विधायक बना हो, लेकिन उसे पेंशन केवल एक ही टर्म की मिलेगी जो कि आम आदमी पार्टी की ओर से ₹75000 महीना तय करने का एलान किया है। ये एलान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से अपने ट्विटर हैंडल के जरिए मीडिया को जारी कर दिया गया है । इस संबंधी एक पूरी नोटिफिकेशन भी जल्द जारी कर दी जाएगी। पंजाब के सीएम के इस ऐलान से साफ है कि इसका सबसे अधिक झटका कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के 1 विधायकों को लगने वाला है, क्योंकि इन्हीं दो पार्टियों से सबसे अधिक विधायक कहीं टर्म में चुनाव जीते हैं। बात करें लुधियाना के सबसे अधिक सीनियर विधायक की तो लुधियाना नार्थ हलके से चुनाव लड़ने वाले नेता कांग्रेसी विधायक राकेश पांडे का नाम सबसे अधिक पेंशन पाने वालों में शुमार है। कांग्रेसी नेता राकेश पांडे 5 बार विधायक चुनाव और एक बार बाई चुनाव जीते हैं। जानकारी मुताबिक राकेश पांडे की 3.5 लाख के करीब पेंशन पाने वालों में हैं। जब उनसे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पेंशन संबंधी किए गए ऐलान पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि भगवंत मान एमपी बनने के बाद भी कॉमेडी करते थे और अब मुख्यमंत्री बनने के बाद भी कामेडी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेंशन किसी भी नेता के लिए एक सम्मान है, जो उसे हर टर्म की जीत पर दिया जाता है। हर कोई नेता बादल परिवार की तरह अमीर नहीं होता और हर नेता का कोई बिजनेस नहीं होता इसलिए इस पर विचार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के ऐलान से पहले इस प्रस्ताव को हाउस से मंजूरी दिलाननी जरूरी है।
Ex Mla Pension Will Be Fixed At Rs 75000