आईएएस अधिकारी सुरभि मलिक की ओर से आज लुधियाना डीसी आफिस पहुंच डिप्टी कमिश्नर का चार्ज संभाल लिया गया। इस दौरान लुधियाना के पूर्व डीसी वरिंदर शर्मा की ओर से उन्हें ये चार्ज दिया गया। इससे पहले सुरभि मलिक के डीसी आफिस पहुंचने पर उन्हें गार्ड आफ ऑनर भी दिया गया। सुरभि मलिक लुधियाना के इतिहास से भली भांति परिचित हैं, क्यों कि वे इससे पहले लुधियाना में बतौर एडीसी डी व नगर निगम में बतौर एडिशनल कमिश्नर का जिम्मा संभाल चुकी हैं। वहीं इस दौरान डीसी के पद से मुक्त हो रहे आईएएस वरिंदर शर्मा और डीसी का कार्यभार संभाल रही सुरभि मलिक को बधाई देने वालों का भी जमावड़ा लगा रहा। जिसमें सतलुज क्लब के महासचिव संजीव ढांड़ा ने पूर्व डीसी वरिंदर शर्मा को अपने अगले सफर की शुभकामनाएं दीं और वहीं सुरभि मलिक को बतौर डीसी लुधियाना की नई पारी की शुरुआत पर गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
Surbhi Malik Took Over As Deputy Commissioner Varinder Sharma Relieved