चंडीगढ़ से आई चीफ विजिलेंस ऑफिसर की टीम की ओर से लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रमन बालासुब्रमण्यम की प्राइवेट लैंड पर बनी कोठी के साथ उनकी ओर से किए गए कब्जे पर अभी तक इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अफसरों की ओर से कार्यवाही ना किए जाने के चलते आज कांग्रेसी नेता गगनदीप सिंह थ्रीके लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में धरना पर बैठे । इस दौरान उन्होंने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ईओ कुलजीत कौर सहित ट्रस्ट की इंजीनियरिंग विंग के अफसरों पर जमकर आरोप लगाए । गौर हो की सीवीओ टीम की ओर से लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अफसरों को हिदायत की गई थी कि वह पूर्व चेयरमैन रमन बालासुब्रमण्यम की कोठी के साथ लगती सरकारी जमीन जिस पर नाजायज तौर पर पार्क बनाया गया है, से कब्जा खाली करवाए और इसके गेट को खोल पब्लिक के लिए इसे ओपन किया जाए । इसके साथ-साथ यहां पर एक बड़ा पब्लिक नोटिस लगाकर लोगों को यह भी सूचित करने को कहा था कि यह पब्लिक पार्क है। लेकिन इसके बावजूद ट्रस्ट की ओर से किसी भी कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया गया । धरने पर बैठे दौरान गगनदीप सिंह थरीके ने जमकर आरोप लगाते कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ईओ कुलजीत कौर रजिस्ट्री के नाम पर लाखों रुपया लोगों से रिश्वत के तौर पर एकत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में कोई भी रजिस्ट्री बिना रिश्वत के नहीं की जा रही, जबकि ईओ कुलजीत कौर ने इन आरोपों को सरासर झूठ और निराधार बताया। गगनदीप सिंह थरीके ने कहा कि ट्रस्ट में पिछले 3 सालों में हुए रजिस्ट्री और अलॉटमेंट केसो की जांच की जानी चाहिए, इसमें बड़ा घोटाला सामने आएगा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन रमन बालासुब्रह्मण्यम केवल घोटाला करने को ही इस कुर्सी पर आकर बैठे थे और उन्होंने कई बड़े घोटालों को अपने कार्यकाल दौरान अंजाम दिया है। बड़ी बात है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रमन बालासुब्रमण्यम की ओर से एक नई इनोवा कार भी बीते दिनों में खरीदी गई है और यह कार भी इसी सरकारी जमीन जिस पर नाजायज पार्क बनाया गया है, के अंदर खड़ी की जा रही है । इतना ही नहीं ट्रस्ट अफसरों को इस जगह से पूर्व चेयरमैन का घरेलू जनरेटर उठवाने में भी बड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। यही कारण है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अफसर इस जगह से नाजायज कब्जा हटाने में केवल कागजों में ही कार्य कर रहे हैं।
Congress Leader Protest In Ludhiana Improvement Trust