September 18, 2026 20:09:26
ऋषि नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम का अवैध स्कैनिंग सेंटर पर छापा,पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद

ऋषि नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम का अवैध स्कैनिंग सेंटर पर छापा,पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद

May18,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऋषि नगर स्थित स्कैनिंग सेंटर पर छापा मारा और मौके पर विभाग ने पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद की है। इस पूरे मामले में टीम की ओर से एक महिला को काबू किया है, जो खुद बीएएमएस डाक्टर बताती थी। विभाग को सूचना मिली थी कि उक्त सेंटर में गैर कानूनी ढंग से स्कैनिंग होती है। इसके बाद सिविल सर्जन डा. एसपी सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवार भलाई आफिसर डा. हरप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई और इस टीम ने छापामारी से पहले कुछ दिनों तक रैकी की, जिसके बाद आज छापामारी को अंजाम दिया गया। मौके पर पुलिस टीम भी साथ थी। स्वास्थ्य विभाग की और से दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उससे पूछा जा रहा है कि वह कब से स्कैनिंग कर रही थी। गौरतलब है कि शहर में लिंग जांच का धंधा बेखाैफ जारी है। कुछ साल पहले सिविल सर्जन हिसार की ओर से भेजी गई टीम ने स्टिंग करके ग्यासपुरा के सरकारी फ्लैट्स के पास रहने वाली दाई शोभा रानी निवासी मोहल्ला गुरु नानक नगर को रंगे हाथ काबू किया था। थाना डाबा में पुलिस ने विभाग की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। आज की छापेमारी की अगली कार्रवाई पीएयू थाना की ओर से की जा रही है।

Health Department Team Raids Illegal Scanning Center In Rishi Nagar

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं