पंजाब डायर्स एसोसिएशन की ओर से ताजपुर रोड व इसके साथ लगती कानियों में बनी डाइंगों का सीवरेज कनेक्शन निगम के सीवरेज से काट नए बने सीईटीपी के साथ कर दिया गया है, का दावा झूठ साबित हुआ है और इस पूरे मामले में नगर निगम को गुमराह किया गया है। जिसे लेकर नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर ऋषिपाल की ओर से पीपीसीबी के एसई को एक पत्र जारी कर पंजाब डायर्स एसोसिएशन पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत की है। पीडीए ने पहले 29 मार्च और फिर 6 अप्रैल को नगर निगम को एक पत्र लिखकर कहा था कि उनकी ओर से स्थानीय डाइंगाें के सीवरेज कनेक्शन नगर निगम की मेन लाइन से काट सीईटीपी के सीवरेज से जोड़ लिया गया है। इसके बाद 20 मई 2022 को नगर निगम कमिश्नर ने निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग कर मौके का सर्वे करवा ये यकीनी बनाया जाए कि डाइंग यूनिटस की ओर से नगर निगम के सीवरेज से अपने अपने कनेक्शन काट लिए गए हें। इन्हीं आदेशों की पालना करते हुए निगम ओएंडएम ब्रांच की टीम ने ग्राउंड सर्वे करते हुए कका रोड पर पड़ती करीब 30 - 35 डाइंग यूनिट ऐसे पाए जिनकी ओर से सीईटीपी के साथ कनेक्शन करने के बावजूद एक 24 इंची का अतिरिक्त सीवरेज कनेक्शन बुडढा नाला में किया गया पाया था। जिसके बाद निगम ने ये कनेक्शन काट दिया और इन डाइंगों का पानी स्थानीय इलाकें में खड़ा हो गया। इसे लेकर अब नगर निगम ने पीपीसीबी को पंजाब डायर्स एसोसिएशन पर कड़ा एक्शन लेने को कहा है। इस बारे में नगर निगम के एसई राजिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब डायर्स एसोसिएशन की ओर से डाइंगों के कनेक्शन निगम के सीवरेज से काट लिए जाने के दावे के बावजूद दर्जनों कनेक्शन ऐसे मिल गए हैं, जिनका डिस्चार्ज नाले में किया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेने की जरुरत है, जो इंडस्ट्री नहीं ले रही। इसलिए इन पर सख्त एक्शन लेने को निगम एडिश्नल कमिश्नर की ओर से लिखा गया है।
Mc Wrote Letter To Ppcb For Strict Action On Punjab Dyers Association