September 18, 2026 20:05:51
Transfers Breaking- विजिलेंस की ओर से अरेस्ट ईओ कुलजीत कौर का तबादला, वही एसई राकेश गर्ग की लुधियाना

Transfers Breaking- विजिलेंस की ओर से अरेस्ट ईओ कुलजीत कौर का तबादला, वही एसई राकेश गर्ग की लुधियाना वापसी।

Jul14,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

आखिरकार आखिरकार लंबे इंतजार के बाद लोकल गवर्नमेंट की ओर से बड़े स्तर पर तबादले का सिलसिला आरंभ कर दिया गया है। आज जारी की गई तबादला सूची में लुधियाना की ईओ कुलजीत कौर का नाम भी शामिल है,जिन्हें आज ही विजिलेंस के ईओ विंग की ओर से ₹10000 रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है । ईओ कुलजीत कौर का तबादला फगवाड़ा किया गया है। जबकि होशियारपुर में तैनात ईओ राजेश कुमार को लुधियाना का चार्ज दिया गया है । राजेश कुमार इससे पहले चंडीगढ़ में बतौर लीगल ऑफिसर कार्यभार भी देखते रहे हैं। वही लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की इंजीनियरिंग विंग का चार्ज एसई राकेश गर्ग को दे दिया गया है। यह वही राकेश गर्ग हैं, जिनका करीब 4 साल पहले तत्कालीन लुधियाना से कैबिनेट मिनिस्टर भारत भूषण आशू के साथ एक ग्रीन बेल्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया था और उनकी एक ऑडियो जिसमें उनकी तत्कालीन कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के साथ बहस हो रही थी, बड़े स्तर पर वायरल हुई थी । इसके कुछ समय बाद राकेश गर्ग का लुधियाना से ट्रांसफर कर दिया गया था। जिसके बाद उनकी पिछले 4 साल से लुधियाना में वापसी नहीं हो पाई थी। गर्ग पिछले करीब डेढ़ साल से भटिंडा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में बतौर एसई तैनात थे। बीते विधानसभा चुनाव दौरान भी लुधियाना वेस्ट हलके से आजाद उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों की ओर से भी इस ऑडियो को जमकर अपने चुनाव प्रचार का एक हथियार बनाया गया था। वही लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तैनात तीनों एक्सईएन का भी तबादला कर दिया गया है जिनमें से एक्सईएन बूटा राम को पटियाला एक्सईएन जगदेव सिंह और नवीन कुमार को जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ट्रांसफर किया गया है। बात करें लुधियाना की इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की इंजीनियरिंग ब्रांच का तो पूर्व चेयरमैन रमन बालासुब्रमण्यम के कार्यकाल में कई विवाद खड़े होते रहे हैं जिनमें ईटेंडरिंग में मोटी कमीशन का खेल, घटिया सड़कों का निर्माण और ₹3 लाख तक के टेंडरों में बड़े घालमेल का शोर मचता रहा है। लुधियाना में ऐसी राकेश गर्ग की लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में वापसी से बड़े-बड़े कई स्कैंडल भी सामने आने की बातें कही जा रही है। पूर्व चेयरमैन रमन बालासुब्रमण्यम की ओर से अपने कार्यकाल में लगभग 100 करोड़ से अधिक टाइलों के काम लगाए गए थे और इनमें भी बड़े स्तर पर धांधली आने वाले दिनों में सामने आ सकती है। वहीं लुधियाना में एसई का चार्ज देख रहे हैं सत भूषण सचदेवा का तबादला जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में कर दिया गया है। लोकल गवर्नमेंट की ओर से आज बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं, जिनमें पूरे पंजाब भर के ट्रस्टों से कई ईओ बदल दिए गए हैं और इसके साथ साथ लोकल गवर्नमेंट में के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तैनात सभी पांच के पांच एसई भी ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

Ludhiana Eo Kuljeet Kaur Transfer And Se Rakesh Garg Return Back



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं