नगर निगम की ओर से एनओसी के लिए प्रति गज 680 रुपए गज के लिहाज से फीस लेने और बडे़ प्लाॅट की एनओसी से छोटे प्लॉट की रजिस्ट्री करने सहित कईं अन्य मांगों को लेकर हैबोवाल प्रॉपर्टी डीलर एंड कालोनाइजर एसोसिएशन की ओर से नगर निगम कमिश्नर शैना अग्रवाल डी जोन सराभा नगर में एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसकी अगुवाई प्रधान मंदीप सिंह मनी व चेयरमैन इंद्रजीत सिंह लांबा ने की। उक्त एसोसिएशन के नुमाइंदों का कहना था कि प्रॉपर्टी कारोबार पहले से बडे़ मंदे में हैं और ऐसे में नगर निगम की ओर से अगर 680 रुपए गज के लिहाज से अगर फीस चार्ज करेगी तो प्रॉपर्टी कारोबार पूरा ठप हो जाएगा, इसलिए इस फीस को कम किया जाए। इसके अलावा उन्होंने ये भी मुददा उठाया कि अगर किसी व्यक्ति ने पहले से 400 गज के प्लॉट की एनओसी ले रखी है और वे अब इसमें छोटा प्लॉट बेचना चाहता हैं तो उसकी बड़ी एनओसी से ही छोटे प्लॉट की एनओसी ले ली जाए, क्याें कि पंजाब सरकार की हिदायतें हैं कि अगर जमीन दो कनाल से अधिक रकबे में गली डालकर प्लाट काटता है तो वे कालोनी गिनी जाती है। ऐसे में 400 वर्ग गज या इससे कम जमीन में कोई भी व्यक्ति कालोनी नहीं काट सकता। इसके अलावा कईं कालोनियां जो कि 1995 से पहले की आबाद हो चुकी हैं, जैसे दुर्गापुरी, जस्सियां रोड़, रणजोध पार्क, हैबोवाल, जोशी नगर सहित कईं ऐसे एरिया हैं जो लंबे समय से आबाद हैं, उनमें बिना एनओसी की शर्त के प्लाटों की रजिस्ट्री करने की हिदायत की जाए। इस अवसर पर कुलविंदर सिंह प्रिंस, वरुण कुमार, जगदीश कुमार खन्ना व सन्नी दहूजा मौजूद थे।
Haibowal Property Dealers Association Submitted A Memorandum To The Corporation Commissioner