अब अगर आप सोच रहे हैं कि रविवार को सुविधा केंद्र में छुटी होगी और कोई काम नहीं होगा व इसके लिए सोमवार का इंतजार करना पड़ेगा, तो अब ऐसा नहीं होगा। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर डवलपमेंट श्री अमित कुमार पांचाल ने जानकारी देते हुए कहा कि लोगों की सुविधा के लिए अब सेवा केंद्र सप्ताह के सभी दिनों में खुले रहेंगे और इनमें सभी दिन लोग अपनी जरुरत की सुविधाएं हासिल कर सकेंगे। पांचाल ने आगे बताया कि अब सेवा केंद्र सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक और शनिवार और रविवार को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अब कार्य दिवसों के अलावा शनिवार और रविवार को जिले के सेवा केंद्रों की सेवाएं ले सकते हैं।
Now The Service Center Will Provide Services On All Days Of The Week