September 18, 2026 20:06:34
वलीपुर में सतलुज व बुडढा नाला मिक्सिंग प्वाइंट देखने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कटारुचक

वलीपुर में सतलुज व बुडढा नाला मिक्सिंग प्वाइंट देखने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कटारुचक

Jul26,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, वन और वन्यजीव मंत्री लाल चंद कटारुचक ने मंगलवार को वलीपुर कलां गांव का दौरा करते हुए सतलुज नदी और बुडढा नाला के मिक्सिंग प्वाइंट पर पहुंच इस जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया। इस अवसर पर विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल, मनविंदर सिंह गियासपुरा, राजिंदरपाल कौर चिन्ना भी मौजूद थे। कटारुचक ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह बुडढा नाला कायाकल्प परियोजना को तेजी से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि परियोजना का लगभग 55 प्रतिशत काम पहले ही पूरा हो चुका है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस संबंध में विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता में एक विधानसभा कमेटीपहले ही गठित की जा चुकी है और यह जल्द ही जमीनी कार्य शुरू करेगी। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में एक व्यापक रिपोर्ट तैयार करने का भी निर्देश दिया क्योंकि इस मुद्दे पर अगली बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल और अन्य सदस्यों से भी इस परियोजना का विस्तार से अध्ययन करने और अपने सुझाव देने को कहा ताकि यह परियोजना सफल हो सके। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में आप के वरिष्ठ नेता डॉ केएनएस कांग, संयुक्त सीपी डॉ नरिंदर भगव, एडीसी अमित कुमार पांचाल शामिल थे।

Kataruchak Inspects Walipur Kalan Village Where Buddha Nullah Merges With Sutlej

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं