एलडीपी केसो की अलॉटमेंट में बडे़ घोटाले और सरकारी प्रॉपर्टी की ई ऑक्शन में बडे़ स्कैम मामले में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ईओ कुलजीत कौर, पीए संदीप शर्मा, क्लर्क परवीन शर्मा का 3 दिन का पुलिस रिमांड विजिलेंस ईओ विंग को मिल गया है। आज ईओ विंग की ओर से पूर्व चेयरमैन रमण बाला सुब्रमानियम के ट्रस्ट में पीए रहे संदीप शर्मा को कोर्ट में पेश किया और एलडीपी केस व ई आक्शन में बड़ी धांधली का हवाला विजिलेंस की ओर से कोर्ट में दिया गया। जिसके बाद कोर्ट ने संदीप शर्मा सहित कुलजीत कौर, प्रवीण कुमार का 3 दिन का पुलिस रिमांड दे दिया। वहीं दूसरी ओर पूर्व चेयरमैन रमण बाला सुब्रमानियम का भी विजिलेंस की ओर से लुक आफ नोटिस जारी कर दिया है और इसके साथ साथ एयरपोर्ट आथोरिटी को भी ये सूचना भेजी जा रही है कि इस व्यक्ति पर केस दर्ज है और इसे बाहर न निकलने दिए जाए। विजिलेंस कुलजीत कौर व प्रवीण कुमार को प्रोटेक्शन वारंट पर अब पुलिस रिमांड को अपने पास लाएगी। जिसके बाद इन सभी आरोपियों से क्रास इंवेस्टीगेशन किए जाने की बात कही जा रही है। सूत्र बताते हैं कि विजिलेंस के हाथ ऋषि नगर में फलैट के लिए प्रस्तावित जमीन पर दिए गए पांच एलडीपी प्लाटों (प्लाट नंबर 102, 103, 103, 104, 105 और 106) में मोटी रिश्वत की कड़ी विजिलेंस के हाथ लग गई है और अब सरकारी जमीन जिसे बेहद सस्ते दामों में ई आक्शन के जरिए बेचा गया। गौर हो कि बीआरएस नगर में ओरियंट सिनेमा के पीछे जिन कंपनियों व लोगों ने ई आक्शन में एससीओ खरीदे हैं, अब उनके घर व आफिस में पहुंच कईं तरह का रिकार्ड भी खंगाल रही है। ----- बाला सुब्रमानियम की तलाश जारी, लोकेशन ढूंढने में जुटी विजिलेंस जानकारी मुताबिक पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रहे रमण बाला सुब्रामनियम की भी विजिलेंस ने तलाश तेज कर दी है। उनकी पत्नी जो की सरकारी पॉलिटेक्निक कालेज में प्रिंसिपल हैं, वे भी आज से छुटटी पर चले जाने की बात सूत्रों के हवाले से आ रही है। जबकि विजिलेंस अब रमण बाला सुब्रामनियम के मोबाइल के जरिए लोकेशन भी ढूंढने की कोशिश में है और उन लोगों को तलाश कर रही है, जिनें रमण की ओर से मोबाइल किए गए हैं। वहीं अगर रमण बाला सुब्रामनियम देश में हैं तो वे यहां से बाहर न निकल पाएं इसके लिए एयरपोर्ट आथोरिटी की भी इस केस की पूरी सूचना भेज दी गई है।
Eo Kuljeet Kaur Pa And Clerk On Police Remand For Three Days