मोहाली के सात युवकों की हिमाचल प्रदेश स्थित ऊना में गरीब नाथ मंदिर के समीप गोबिंद साग झील में डूबने से माैत हो गई और 4 युवा इस हादसे में बाल बाल बच गए। जानकारी मुताबिक 16 से 19 साल के बीच के मोहाली के पास बनूड़ के रहने वाले ये 11 नौजवान इस झील में मस्ती करने को उतरे थे। जानकारी मुताबिक इनमें से एक युवक अपना संतुलन खो बैठा और वे गहरी जगह में डूब गया। जिसे बचाने के लिए 6 युवक चैन बनाकर भी उस गहरी जगह में उतरे और वे डूब गए। बताया जाता है कि चार युवा इस गहरी जगह में न उतरने के चलते बाल बाल बच गए। बताया जाता है कि अभी तक छह युवाओं की लाशें निकाली जा चुकी है और एक युवक को गोताखोरों की ओर से ढूंढा जा रहा है।
7 Youths Of Mohali Died Due To Drowning In Gobind Sagar Lake