September 18, 2026 04:22:28
राधा स्वामी सत्संग घर में दो सेवादारों की हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से मौत

राधा स्वामी सत्संग घर में दो सेवादारों की हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से मौत

Aug5,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

हंबड़ा, मुल्लापुर मेन रोड पर राधा स्वामी सत्संग घर भटिया ढाहा में इंसान को झिंझोड़ कर रख्द ने वाली घटना में 2 सेवादारों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सत्संग घर में सेवा चल रही थी। इसी बीच सेवादार अपनी सेवा में लगे हुए थे तो 2 सेवादार लोहे की सीढ़ी डेरे में लेकर जा रहे थे तो हाईवोल्टेज तारों के टकराने से सेवादारों को बिजली का जोरदार झटका लग गया। बिजली का करंट इतना तेज लगा कि दोनों सेवादार बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान महिंदर सिंह पुत्र राम लाल गांव प्रताप सिंह वाला (बसंत नगर) और रतल सिंह पुत्र बाकर सिंह निवासी तलवंडी नौ-आबाद के रूप में हुई है। यह हादसा इतना भयानक था कि सेवादारों की लाशें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सत्संग घर के प्रबंधकों का कहना है कि पहले भी 2 बार करंट सेवादारों को लग चुका है। बिजली घर हंबड़ा को कई बार अनुरोध कर चुके है कि सत्संग घर में बिजली की तारों को बाहर निकाला जाए पर बिजली अधिकारियों की कान पर जू तक नहीं सरकी। बिजली अधिकारियों ने तारों को बाहर निकाला होता तो आज यह घटना ना होती। इस घटना का इलाके में पता लगने पर दहशत का माहौल पैदा हो गया और डेरे के प्रबंधक समेत सेवादार बड़ी गिनती में सत्संग घर में इकट्ठे हो गए। घटनास्थल पर पहुंची थाना दाखा की पुलिस पार्टी द्वारा सेवादारों के बयान और मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई करते मृतक सेवादारों की लाशों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों सेवादारों की उम्र 70 साल के आसपास बताई जाती है।

Two Sewadar In Radha Swami Satsang Ghar Died Due To High Tension Wires

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं