प्लास्टिक उत्पादों पर पाबंदी हटवाने के लिए आप विधायको के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान के दरबार में फरियाद लेकर गए प्लास्टिक एसोसिएशनो के प्रतिनिधियो को राज्य पर्यावरण मंत्री गुरमीत मीत हेयर ने खाली हाथ लौटा दिया। सरकार के दरबार में प्लास्टिक कारोबारियो की वकालत करने पंहुचे विधायक मदन लाल बगगा, विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक गुरप्रीत गोगी की मौजूदगी में कैबिनट मंत्री मीत हेयर ने पंजाब में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए तत्कालीन अकाली-भाजपा सरकार की तरफ से वर्ष-2016 में विधानसभा में पारित एक्ट 4 (2)प्लास्टिक वेस्ट मैनेंजमैंट रुल्ज (पीडब्लयूएम) का हवाला देते हुए कहा कि हमारी सरकार तो उस एक्ट को मानने के लिए बाध्य है। वहीं उन्होने इस कानून को अपने विभाग का नहीं बल्कि स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से पारित बताते हुए इस बारे में कोई आश्वासन देने की बजाए मुख्यमंत्री से बातचीत कर कोई जवाब देने के लिए समूह एसोसिएशनो के प्रतिनिधियो से कुछ समय की मांगा। इस अवसर पर पंजाब प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान एसोसिएशन आफ पंजाब टैक्नीक्ल टैक्सटाइल्स के अध्यक्ष पवनप्रीत सिंह गलोब बतरा, केसरगंज प्लास्टिक मर्चेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत मखीजा और प्लास्टिक मर्चेंट वैल्फेयर एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष विपन कटारिया ने कैबिनट मंत्री मीत हेयर के साथ बातचीत के दौरान सवाल किया कि पंजाब सरकार ने पहले तो 6 जून 2022 को नोटिफिकेशन जारी कर केंद्र सरकार की तरफ से प्लास्टिक उत्पादों पर पाबंदी के लिए तैयार किया कानून इन-बिन लागू कर दिया और बाद में 4 जुलाई को अपनी ही तरफ से जारी किए उक्त नोटिफिकेशन में संशोधन करते हुए जारी किए नोटिफिकेशन में से पैरा नबर 3 हटाकर पूर्ण तौर पर राज्य में प्लास्टिक के कैरी बैगो पर भी पांबदी लगा दी। उन्होने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी अपनी जेबें गर्म करने के लिए प्लास्टिक कारोबार को तबाह करने की योजनाए तैयार कर रह पंजाब सरकार को भी गुमराह कर रहें हैं। वहीं उन्होने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर पर्यावरण मंत्री मीत हेयर ने एसोसिएशनो से मांगे गए समय के दौरान मुख्यमंत्री से बातचीत कर प्लास्टिक कारोबार को बचाने के लिए कोई ठोस जवाब नहीं दिया तो प्लास्टिक कारोबारी अपना व अपने कारोबार का वजूद बचाने के लिए सडक़ों पर उतरने को मजबूर होंगे। एसोसिएशन की तरफ से बुधवार 10 अगस्त को जगराओं पुल पर आयोजित होने वाले रोष प्रर्दशन को स्थगित करने की जानकारी देते हुए पुनीत मखीजा ने कहा कि समूह एसोसिएशनो ने पर्यावरण मंत्री के वायदे का सम्मान करते हुए यह धरना कुछ समय के लिए स्थगित किया है। बैठक में सुरेश रैना, विपन कटारिया, गुलशन दुआ, बिट्टू जैन, अशोक विग, दविन्द्र सिंह, मनमोहन सिंह, अंकुश गुप्ता, साहिल जैन सहित समूह एसोसिएशनो के पदाधिकारी व सदस्यगण भी उपस्थित थे।
Environment Minister Returned Empty Handed To The Businessmen Who Reached Chandigarh To Remove The Ban On Plastic Products