फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के ट्रांसपोटेशन घोटाले में फंसे पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को आज विजिलेंस की ओर से डयूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष रखा गया। इस दौरान सरकार पक्ष के वकील ने बताया कि उन्हें इस मामले में कईं दस्तावेज व प्रॉपटियां मिली हैं, लेकिन पूर्व मंत्री आशू इस पूरे मामले में विजिलेंस का सहयोग नहीं कर रहे, इसलिए इस इंवेस्टीगेशन के लिए उन्हें चार दिन का पुलिस रिमांड और दिया जाए। आज भी इस मामले को लेकर करीब आधा घंटा से अधिक लंबी सुनवाई चली और दोनों ही पक्षों की ओर से अपनी अपनी राय जज के समक्ष रखी गई। जिस पर डयूटी मैजिस्ट्रेट की ओर से आशू को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों ने अपने समर्थकों के साथ मौके पर नारेबाजी भी की।
Ex Minister Ashu Again On Police Remand For Two Days