September 18, 2026 23:22:22
हंबड़ा रोड डेयरियों में हुई खरीद फरोख्त से जुड़ रहा मेयर बलकार सिंह का नाम, विजिलेंस जुटा रही रिकार्ड

हंबड़ा रोड डेयरियों में हुई खरीद फरोख्त से जुड़ रहा मेयर बलकार सिंह का नाम, विजिलेंस जुटा रही रिकार्ड

पूरे मामले की जांच होगी तो निकलेगा करोड़ों रुपए स्कैम

मेयर बलकार सिंह व पूर्व मंत्री आशू का डेयरियों से पुराना रिश्ता

Sep2,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

हंबड़ा रोड डेयरियों के प्लाटों में हुई खरीद फरोख्त में मेयर बलकार सिंह संधू की कितनी सांठगांठ है, सूत्र बताते है कि इसकी जांच में विजिलेंस ब्यूरों की टीम जुट गई है। फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में पकडे़ गए ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू की गिरफतारी के बाद अब विजिलेंस आशू के नजदीकियों को पर शक की सुई घुमाए हुए हैं। इसके तहत विजिलेंस की ओर से मेयर बलकार सिंह से उनकी, उनकी पत्नी, बेटे व अन्य पारिवारिक सदस्य की ओर से खरीद गई प्रॉपर्टी का ब्यौरा मांगा गया था और इसमें से कुछ रिकार्ड उनकी ओर से विजिलेंस को उपलब्ध भी करवा दिया गया है व इसमें कुछ डेयरियों की खरीद करने का मामला इस कागजी रिकार्ड में आया है। जिसके बाद विजिलेंस ने भी अब डेयरी कांप्लेक्स में हुई खरीद फरोख्त को लैंस लगाकर देखना शुरु कर दिया है। इस पूरे मामले में अब नगर निगम डी जोन में तैनात क्लर्क कुलदीप सिंह को जल्द अपने पास बुला सकती है। कुलदीप सिंह वहीं क्लर्क है, जिस पर मेयर बलकार सिंह का पूरा आशीर्वाद रहा है और इसे पिछले तीन से चार सालों में किस किस ने डेयरी कांप्लेक्स में प्लॉट खरीदे हैं, इसकी पूरी जानकारी इसके पास है। गौर हो कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खुद तत्कालीन मंत्री भारत भूषण आशू डेयरियों को शिफट करने का दबाव बनाए हुए थे और इसके लिए लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में रहते थे। सूत्र बता रहे हैं कि बस इसी पूरे खेल में कईं डेयरियों को सस्ते दामों में खरीदा गया है और ये डेयरी इन्होंने खुद अपने नामों पर नहीं, ब्लकि किसी अन्य डेयरी शॉप मालिकों के नाम पर खरीद की है और पॉवर आफ आटर्नी इन्होंने अपने नामों पर ले रखी है। बताया जाता है कि इनका रिकार्ड अभी तक विजिलेंस के पास नहीं पहुंचा है। ------ डेयरियों में खरीद फरोख्त का बड़ा कारोबार, जांच हो तो निकल सकता है करोड़ों रुपए का स्कैम लुधियाना नगर निगम में दर्जनों ऐसे प्लाट थे जो कईं साल से पैमेंट अदायगी न होने के चलते कैंसिल कर दिए गए थे। नियमों के तहत ऐसे प्लाटों को नीलामी के जरिए नगर निगम बेच सकता था, लेकिन इसके उल्ट राजनीतिक दबाव के चलते ऐसे कैंसिल प्लाटों को नगर नगम कमिश्नर से मंजूरी लेकर बहाल कर दिया और इनकी पुरानी बनती रकम जमा करवा इनकी नए नाम पर रजिस्ट्री करवा दी गई। इस पूरी खरीद फरोख्त में कई बाहरी इंवेस्टर या नेता नहीं आए, ब्लकि उन्हीं लोगों ने इस खेल में रुचि दिखाई जो डेयरियों से जुडे़ हुए थे। शहर में ये सबको मालूम है कि मौजूदा मेयर बलकार सिंह व पूर्व मंत्री आशू का डेयरियों से बहुत पुराना रिश्ता जुड़ा हुआ है। खुद मेयर व पूर्व मंत्री की यहां पर डेयरी है और उनका परिवार इस कारोबार से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि यही दो नाम हैं, जो इस कांप्लेक्स में हुई खरीद फरोख्त में भी अब सबसे अधिक उछल रहे हैं। इसका एक कारण ये भी है कि पिछले 15 सालों में चाहे कोई भी सरकार रही हो, लेकिन पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू की हर सरकार में अच्छी पकड़ रही है और यही कारण है कि नगर निगम कमिश्नर भी उनके डेयरी से संबंधित किसी काम को रोकते नहीं थे। वहीं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से 69 ए के तहत हंबड़ा रोड पर बुडढा नाला के साथ साथ कईं एकड़ जमीन पर लईयर वैली बनाने में जो करोड़ों रुपए खर्च किया है, उसके पीछे डेयरियों को अगले सालों में कार्मशियल कांपलेक्स के तहत देखा जाना इसका बड़ा कारण माना जा रहा है। ------ वहीं इस बारे में जब एसएसपी विजिलेंस आरपीएस संधू ने बताया कि अभी इस पूरे मामले में इंवेस्टीगेशन चल रही है और मेयर की ओर से दी गई प्रॉपर्टी के ब्यौरे में डेयरी के प्लाटों का भी जिक्र है। ये कितने प्लॉट है और किस किस के नाम पर है, ये अभी इंवेस्टीगेशन का पार्ट है, इस बारे में वे कुछ नहीं बता सकते।

Mayor Balkar Singh Name Being Linked To Horse Trading In Hambara Road Dairies



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं