फूड एंड सप्लाई डिपाटमेंट में 2 हजार करोड़ के ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू ने निचली अदालत में अपनी जमानत याचिका लगाई है। जिस पर अगली 7 सितंबर को सुनवाई हाेगी। गौर हो कि 7 सितंबर को ही इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रमण बाला सुब्रामनियम की अग्रिम जमानत का हाईकोर्ट से फैसला आना है। जानकार बता रहे हैं विजिलेंस एक दो दिन के भीतर में कोई नई एफआईआर या कुछ नया कर सकती है, जिसे लेकर अंदरखाते वर्किंग भी चल रही है।
Former Minister Bharat Bhushan Ashu Files Bail Plea In Court