नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने माल रोड पर आती एक रिहायशी बिल्डिंग में बने चार शोरूम और एक ऑफिस को सील कर दिया। बताया जाता है कि यह बिल्डिंग पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के राइट हैंड और खासम खास कहे जाने वाले मडिया ग्रुप की है । जानकारी मुताबिक इस मामले में रिहायशी फ्लैट कंपलेक्स में बने फ्लैटों के मालिकों की ओर से हाई कोर्ट में एक केस लगाया गया था , जिसमें उनके आरोप थे कि इस रिहायशी फ्लैट कंपलेक्स में शोरूम बना दिए गए हैं जिस पर एकाएक कोर्ट की ओर से कार्रवाई को आदेश सुना दिया गया। जिसके तहत नगर निगम ने आज मीना बाजार, सुहागन जेम स्टोर व दो अन्य शोरूम के साथ साथ मडिया ग्रुप के भी ऑफिस को सील कर दिया। गौर हो की मडिया ग्रुप पर पहले ही सरकार से सस्ते दामों पर अलॉट की गई स्कूल साइट्स में बिल्डिंग बाइलॉज और अलॉटमेंट नियमों की अनदेखी कर स्कूल साइट में दुकाने व कई अन्य कमर्शियल एक्टिविटी की जा रही है। जिसे लेकर भी नगर निगम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट आने वाले दिनों में कई और भी कार्रवाई को अंजाम दे सकता है। नगर निगम की ओर से यह कार्रवाई आज सुबह 9:00 बजे से पहले पहले कर दी गई।
Madia Group Four Showroom And One Sealed By Mc