September 17, 2026 21:07:32
कांग्रेसी नेता मनप्रीत इस्सेवाल का1500 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी कनेक्शन- कईं बड़ी टाउनशिप कंपनियों को आ

कांग्रेसी नेता मनप्रीत इस्सेवाल का1500 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी कनेक्शन- कईं बड़ी टाउनशिप कंपनियों को आ रहा विजिलेंस का बुलावा

अम्बेरा ग्रीन प्रोजेक्ट से जुडे़ पदाधकारियों से भी पूछताछ

जगराओं, सिधवां बेट व कईं अन्य तहसीलों से रिकार्ड जुटा रही विजिलेंस

Sep4,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब कांग्रेस के बडे़ नेता कैप्टन संदीप संधू के ओएसडी कहे जाने वाले मनप्रीत सिंह इस्सेवाल से मिली रजिस्ट्रियों के रिकार्ड से पूरे प्रॉपर्टी कारोबार में हडकंप की स्थिति पैदा होती दिखाई दे रही है। सूत्र बताते है कि मनप्रीत सिंह इस्सेवाल से करीब 500 एकड़ जमीन की रजिस्ट्रियाें का रिकार्ड हाथ लगा है, जो मनप्रीत इस्सेवाल व उसकी पत्नी के नाम बताया जा रहा है। बताया जाता है कि इस्सेवाल के पास गांव इस्सेवाल, चंगनवाल, मोर करीमा, खंजरवाल, रुमी, ढल्ला, मल्ला, चक्क, गाेरसियां कादरबख्श और स्लेमपुरा गांव में आती करीब 500 एकड़ की जमीनों की रजिस्ट्रियां कब्जे में आने की बात सूत्रों के हवाले से आ रही है, जिनकी मार्केट प्राइस 1500 से 2000 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि अभी इस मामले में विजिलेंस कुछ भी अधिक बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन सूत्र बताते है कि विजिलेंस की ओर से जगराओं, सिधवां बेट, मुल्लांपुर, लुधियाना वेस्ट सहित कईं तहसीलों से प्रॉपर्टी का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। विजिलेंस मनप्रीत सिंह इस्सेवाल से संबंधित प्रॉपर्टी का रिकार्ड तो जुटा ही रही है, साथ में इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि मनप्रीत सिंह इस्सेवाल जैसे कईं ओर मनप्रीत तो नहीं, जो इतने बडे़ स्तर पर प्रॉपर्टियों की रजिस्ट्री अपने नाम पर करवा पूरा प्रॉपर्टी सिस्टम चला रहे थे। सूत्र बताते है कि सिधवां कनाल में संगोवाल के नजदीक अम्बेरा ग्रीन प्रोजेक्ट के भी तार मनप्रीत सिंह इस्सेवाल से जुडे़ हुए हैं और सूत्रों के मुताबिक अम्बेरा ग्रीन प्रोजेक्ट के पदाधिकारियों को भी विजिलेंस आफिस बुलाया जा चुका है और उनसे भी इस पूरे प्रोजेक्ट में लग रही फंडिंग के बारे में पूछताछ जारी है। सूत्र बताते हैं कि अम्बेरा ग्रीन की ओर से जो जमीनें पिछले दो से तीन सालों के भीतर खरीद की गई उसमें भी मनप्रीत सिंह इस्सेवाल की बड़ी भूमिका रही है। हालांकि पीछे इस बात की भी मार्केट में चर्चा चली थी कि अम्बेरा ग्रीन हाउसिंग प्रोजेक्ट में कईं नेताओं का पैसा इंवेस्ट हो रहा है, हालांकि ई न्यूज पंजाब बेव चैनल बिना किसी सबूतों के आधार पर इस बात संबंधी किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता। इतना ही नहीं कईं और भी छोटी छोटी कालोनियां ओर भी जिन्होंने ही मनप्रीत इस्सेवाल के जरिए ही 5 से 10 एकड़ जमीन खरीदी है। ------ मनप्रीत सिंह इस्सेवाल से ढूंढे जा रहे नेताओं व कालोनाइजरों के कनेक्शन बात करें मनप्रीत सिंह इस्सेवाल की तो वह और उसकी पत्नी दाेनों के पास कैनेडा की पीआर है। लेकिन वे कांग्रेस का ब्लॉक प्रधान भी रहा है, इसके चलते उसके कांग्रेस में अच्छे खासे राजनीतिक रिश्ते बने हुए थे। जिसमें कैप्टन संदीप संधू के साथ साथ पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के साथ अहम रिश्तों की बातें भी सामने आ रही है। यही कारण है कि कांग्रेस कार्यकाल में उसने कैनेड़ा जाने की बजाय यही पर राजनीतिक रिश्तों की बदौलत अपना प्रॉपर्टी कारोबार को बढ़ाया। सूत्र बताते हैं कि करीब पांच साल पहले मनप्रीत सिंह इस्सेवाल स्कूटर पर ही सवारी करता था और उसके पास मात्र चार पांच एकड़ की पुरानी जदी जमीन ही थी। लेकिन पिछले चार सालों में उसने अपने राजनीतिक रिश्तों को कैश करते हुए इतनी तरक्की कर ली कि उसके पास अब एक फोरच्यूनर, एक इनोवा क्रिस्टा सहित,एक अन्य गाड़ी जिनकी कुल 1.25 करोड़ रुपए कीमत हैं, ये लग्जरी कारें खरीद की। इतना नहीं उसनें अपने एक पुराने मकान को भी नया बनाने में करोड़ों रुपए पिछले सालों में खर्च किया है। बड़ा सवाल अब ये उठ रहा है कि मनप्रीत सिंह इस्सेवाल के पास कोई पुराना खानदानी या चल अचल संपति के जरिए कोई अधिक रुपया नहीं था, तो वे करोड़ों रुपए की जमीन खरीदने को ये पैसा कहां से लेकर आया ? अगर ये करोड़ों रुपए किसी नेता के पास से दो नंबर में आया तो उस नेता के पास ये पैसा कहां से आया और वे नेता कौन कौन हैं। हालांकि मनप्रीत सिंह इस्सेवाल ने विजिलेंस को अपनी पूछताछ में बताया है कि वे बड़ी टाउनशिप के लिए जमीनें इकठी करता था और आगे उन्हें बेचता था। लेकिन टाउनशिप के लिए खरीदी जाने वाली जमीनों की वे खुद अपने नाम पर रजिस्ट्री कैसा करवाता था, ये बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। इसी का सच सामने लाने को विजिलेंस कईं टाउनशिप कंपनियों व कालोनाइजरों को भी अपने पास सम्मन कर बुला रहे हैं।

Property Connection Of Congress Leader Manpreet Issewal Worth Rs 1500 Crore



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं