बुडढा नाला को प्रदूषण रहित बनाने को नगर निगम कमिश्नर शैना अग्रवाल के सख्त रवैये को देखते हुए आपका इसका असर ग्राउंड पर भी दिखाई देने लगा है। आज एडिश्नल कमिश्नर ऋषि पाल सिंह ने खुद ताजपुर रोड पर पहुंच छह ऐसी डेयरियाें के इल्लीगल कनेक्शन कटवाए, जो अपना डिस्चार्ज इंडस्ट्री सीईटीपी या नगर निगम के सीवरेज में फैंक रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ एसई ओएंडएम राजिंदर सिंह भी मौजूद थे। इसमें कक्का रोड स्थित एके फैब्रिक के सामने पड़ती दो डेयरियां, बबू जिंदल डाइंग के सामने पड़ती दो डेयरियां, महावीर जैन कालोनी में सनराइज डाइंग के नजदीक चल रही डेयरी और गुरमेल पार्क स्ट्रीट नंबर 5 में चल रही डेयरी शामिल हैं। इस बारे में एडिश्नल कमिश्नर ऋषि पाल सिंह ने बताया कि डेयरी मालिकों को इस संबंधी नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने पर ये सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि बुडढा नाला सफाई को लेकर निगम कमिश्नर के दिशा निर्देंश साफ हैं और उसके तहत ही ये पूरी कार्रवाई की गई है।
6 Scattered Dairy Connection Disconnected By Mc