पंजाब विजिलेंस की टेक्नीकल टीम की ओर से फूड एंड सप्लाई स्कैम में फरार चल रहे मीनू पंकज मल्होत्रा की प्रॉपर्टी पर विजिलेंस का शिकंजा कसता दिखाई देने लगा है। टेक्नीकल टीम की ओर से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के पीए कहे जाने वाले पंकज मीनू मल्होत्रा की न्यू माडल टाउन में 200 गज में बनी रही कोठी और उसकी एक अन्य प्रॉपर्टी की पहले पैमाईश की और इसके बाद इसमें चली कंस्ट्रक्शन पर कितना खर्च आया है, इसका पूरा खाका लिया गया। विजिलेंस की इस टेक्नीकल टीम में एक्सईन व एसडीओ स्तर के अफसर मौजूद थे। बताया जाता है कि मीनू मल्होत्रा यहां खुद की रहने को कोठी तैयार कर रहा था और इसके साथ लगता मकान भी उसने ही कुछ समय पहले खरीदा था। बताया जाता है कि ये साथ का मकान उसने अपनी बहन के नाम पर खरीदा है। ये टीम कल भी अन्य प्रॉपर्टियों का खाका तैयार करने को इनकी पैमाईश करेगी और इसकी रिपोर्ट लुधियाना विजिलेंस को देगी। इसके बाद विजिलेंस की टीम इस पूरी रिपोर्ट को अपनी पड़ताल का हिस्सा बना कल इसे कोर्ट में पेश कर सकती है। अगर इस दौरान मीनू मल्होत्रा या उसका पूरा परिवार इन प्रॉपर्टी संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दे पाता तो इन प्रॉपर्टी को बैनामी करार कर इसका केस में प्लज भी कर सकती है। गौर हो कि मीनू मोत्रा अभी तक विजिलेंस के हाथ नहीं आया और विजिलेंस की भी पूरी प्लानिंग को चकमा दे फरार है।
Vigilance Screws On Properties Of Ex Minister Ashu Pa Meenu Malhotra