September 17, 2026 21:07:19
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में बड़ा घोटाला करने वाले रमण बाला सुब्रामनियम की अग्रिम जमानत का फैसला 20 तक सुरक

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में बड़ा घोटाला करने वाले रमण बाला सुब्रामनियम की अग्रिम जमानत का फैसला 20 तक सुरक्षित

Sep7,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में एलडीपी प्लाटों की अलॉटमेंट में रिश्वत लेने और सरकारी प्रॉपर्टियों की ई आक्शन में बड़ा घोटाला करने के मामले दर्ज एफआईआर में फरार चल रहे कांग्रेसी नेता व पूर्व चेयरमैन रमण बाला सुब्रामनियम की अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट ने 20 सितंबर तक फैसला सुरक्षित कर लिया है। बड़ी बात है कि रमण बाला सुब्रामनियम की अग्रिम जमानत की याचिका पर हाईकोर्ट में दूसरी बार नई तारीख दे दी गई है। गौर हो कि रमण बाला सुब्रामनियम पर बीती 20 जुलाई में विजिलेंस की ओर से ये एफआईआर दर्ज की गई थी और तब से रमण बाला सुब्रामनियम विजिलेंस को चकमा देकर फरार चले आ रहे हैं। विजिलेंस के मुताबिक रमण बाला सुब्रामनियम देश में हीं हैं और उनकी लोकेशन राजस्थान, छतीसगढ़ सहित कईं अन्य राज्यों में जांच दौरान पाई गई है। सूत्र बताते हैं कि रमण बाला सुब्रामनियम अपने सिम क्लोन कर विजिलेंस को चकमा दे रहे हैं। सिम क्लोन में ही एक ही फोन के दो सिम बना इन्हें इस्तेमाल में लाया जाता है और जिस लोकेशन में विजिलेंस छापा मारती है, वे वहां से निकल चुका होता है। लेकिन बड़ी बात है कि पूर्व चेयरमैन के साथ साथ विजिलेंस टीम ट्रस्ट के एसडीओ अंकित नारंग व क्लर्क गगनदीप सिंह को भी नहीं पकड़ पाई है। जबकि अंकित नारंग की पत्नी जो कि लैक्चरार है, वो अपनी डयूटी पर नियमित जा रही है। जबकि रमण बाला सुब्रामनियम की पत्नी जो ऋषि नगर स्थित सरकारी पॉलिटैक्निक कालेज में प्रिंसिपल के पद पर हैं, वे पिछले करीब डेढ़ महीने से अधिक समय से मैडिकल लीव पर चल रही हैं।

The Decision Of Anticipatory Bail Of Raman Bala Subramaniam



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं