September 18, 2026 23:22:03
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छठवां शूटर दीपक मुंडी को दिल्ली व पंजाब पुलिस की टीम ने नेपाल से दबो

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छठवां शूटर दीपक मुंडी को दिल्ली व पंजाब पुलिस की टीम ने नेपाल से दबोचा, देर रात भारत लाया जाएगा

दो अन्य साथी कपिल पंडित और राजिंदर उर्फ जोकर भी आए काबू

Sep10,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में वांछित छठवें शूटर दीपक मुंडी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे नेपाल से साथी समेत दबोचा है। उसके उसके दो साथी कपिल पंडित और राजिंदर उर्फ जोकर भी दबोचे गए हैं। मुंडी अकेला शूटर ऐसा था जो लंबे समय पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और पिछले कुछ समय से नेपाल में डेरा जमाए हुआ था। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट आप्रेशन में दीपक मुंडी को नेपाल से पकड़ा गया है। मुंडी के साथ गैंगस्टर कपिल पंडित और राजिंदर उर्फ जोकर को भी पकड़ा गया है। तीनों को शनिवार देर रात तक भारत लाया जाएगा। ध्यान रहे कि दीपक मुंडी पिछले चार माह से फरार था। मुंडी के पहले सीमावर्ती क्षेत्र में होने की जानकारी मिली थी। जिस के बाद एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स व अन्य एजेंसियां सक्रिय हो गई थी । मूसेवाला हत्याकांड में बोलेरो और कोरोला कार का इस्तेमाल हुआ था। दीपक मुंडी बोलेरो माड्यूल का हिस्सा था, जिसे हरियाणा के शूटर प्रियव्रत फौजी ने लीड किया था। अंकित सेरसा और कशिश भी इनके साथ थे। मूसेवाला की हत्या करने के बाद चारों भागकर गुजरात गए थे। वहां से अंकित सेरसा और मुंडी दूसरी जगह भाग गए थे। इसके बाद सेरसा को दिल्ली के कश्मीरी गेट से गिरफ्तार कर लिया गया था। तब तक मुंडी वहां से भाग गया था।

Punjabi Singer Sidhu Musewala 6th Shooter Deepak Mundi Caught From Nepal



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं