September 17, 2026 21:07:33
भाजपा हमारें विधायकों को खरीदने के लिए दे रही 25-25 करोड़ का आफॅर, पंजाब के वित्त मंत्री चीमा ने लगाए

भाजपा हमारें विधायकों को खरीदने के लिए दे रही 25-25 करोड़ का आफॅर, पंजाब के वित्त मंत्री चीमा ने लगाए आरोप

विधायकों का नाम लिए बिना बोले 7 से 10 विधायकों के पास पहुंची भाजपा का आफर

Sep13,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने करीब पांच महीने ही गुजरे हैं और अभी से आम आदमी पार्टी सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर बडे़ आरोप जड़ते हुए कहा कि वे 25-25 करोड़ रुपए की आफर लगाकर उनके विधायक खरीदने की फिराक में हैं। चीमा ने संपर्क में आए किसी भी विधायक के नाम का खुलासा किए बिना दावा करते कहा कि भाजपा उनके 7 से 10 विधायकों के साथ संपर्क साध चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा ऑपरेशन लोटस चला रही है। इसे लेकर आप पार्टी ने ट्वीट किया, ‘सीरियल किलर बीजेपी अब पंजाब में अपना ऑपरेशन लोटस लेकर आई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी भाजपा का यह ऑपरेशन फेल हो जाएगा। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा पर आप पार्टी के विधायकों को खरीदकर पंजाब में आप सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। बीजेपी पंजाब में ऑपरेशन लोटस के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ पैसे का भी इस्तेमाल कर रही है। वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि बीजेपी ने हमारे विधायकों को आप से अलग होने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश की है। इतना ही नहीं भाजपा ने इन विधायकों को बड़े पदों का लालच भी दिया है। चीमा ने कहा कि भाजपा नेता आप पार्टी के विधायकों से कह रहे हैं कि उन्हें सरकार गिराने के लिए सिर्फ 35 विधायकों की जरूरत है। वह ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कांग्रेस विधायक पहले से ही उनके संपर्क में हैं। चीमा ने कहा कि भाजपा ने पंजाब में आप पार्टी के सात से 10 विधायकों से संपर्क किया है, हालांकि चीमा ने अभी तक इन विधायकों का नाम नहीं लिया है।

Bjp Is Offering 25 25 Crores To Buy Our Mlas



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं